फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The road to street number one of Mugla Mohalla will be dazzling.

Chamba News: मुगला मोहल्ले की गली नंबर एक का रास्ता होगा चकाचक

Sun, 22 Sep 2024 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 22 Sep 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
The road to street number one of Mugla Mohalla will be dazzling.
चंबा। नगर परिषद चंबा के तहत आते हरदासपुरा वार्ड के मोहल्ला मुगला की गली नंबर एक का रास्ता अब चकाचक होगा। नगर परिषद की ओर से आखिरकार इस खस्ताहाल मार्ग की सुध ली जा रही है।
विज्ञापन

मार्ग पर कंकरीट बनाने का कार्य शुरू हो गया है। एक माह के भीतर इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस मार्ग के दुरुस्त होने से मोहल्ले की करीब तीन सौ की आबादी को राहत मिलेगी। अब उन्हें इस मार्ग पर ठोकरें नहीं खानी पड़ेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस मार्ग का निर्माण करीब छह साल पहले हुआ था, मगर इसकी देखरेख नहीं हो पाई। ऐसे में एक साल के भीतर ही इस मार्ग पर गड्ढे पड़ गए। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मार्ग पर गड्ढे इतने गहरे हो गए थे कि लोग भी गिरकर घायल हुए। बहरहाल, अब इस मार्ग को लेकर नगर परिषद ने सकारात्मक कदम उठाएं है। इस मार्ग की मरम्मत पर करीब एक लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा गली नंबर आठ और गली नंबर नौ की भी मरम्मत करवाई जाएगी। इसके लिए भी बजट का प्रावधान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड पार्षद अंजू कुमारी ने बताया कि इस बारे में नगर परिषद चंबा को अवगत करवाया गया था। कहा कि बजट की व्यवस्था होने के बाद कार्य शुरू हो गया है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed