{"_id":"6863b40bc4f182d0240dd0a7","slug":"the-road-from-rani-kot-to-sachhe-jot-is-in-bad-condition-chamba-news-c-88-1-ssml1004-154523-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: रानी कोट से सचे जोत तक सड़क खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: रानी कोट से सचे जोत तक सड़क खस्ताहाल
विज्ञापन
रानी कोट से सचे जोत तक सड़क खस्ताहाल
26 किलोमीटर सड़क पर सफर बना खतरनाक
ऊबड़-खाबड़ मार्ग के कारण रानीकोट से लौट रहे पर्यटक
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बैरागढ़ से सचे जोत सड़क पर टारिंग करने की मांग उठी है। हैरत की बात है कि चंबा वाया सचे जोत-किलाड़ मार्ग को बने हुए 15 साल से अधिक समय हो चुका है। बावजूद इसके अभी तक इस शार्टकट सड़क को पक्का तक नहीं किया जा सका है। यदि सड़क को पक्का कर दिया जाता है तो बाहरी राज्यों के पर्यटक भी सचे जोत की वादियों का आनंद उठाने के लिए पहुंच सकते हैं। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
स्थानीय लोगों राजीव कुमार, कन्हैया राम, प्रदीप कुमार, संजीव कुमार, रोशन ठाकुर, वीर सिंह, अमित कुमार, सुरेश कुमार आदि ने बताया कि बैरागढ़ से सचे जोत की दूरी 33 किलोमीटर है। बैरागढ़ से रानीकोट तक सात किलोमीटर सड़क पर टारिंग की है जबकि, रानी कोट से लेकर सचे जोत तक 26 किलोमीटर मार्ग पर टारिंग न होने से सड़क ऊबड़-खाबड़ हो चुकी है। सड़क कच्ची होने की वजह से अधिकांश पर्यटक रानीकोट से ही लौट जाते हैं।
लोक निर्माण विभाग चुराह के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि जल्द सड़क को पक्का करने के लिए उचित प्रयास किए जाएंगे।