{"_id":"666b2f2c5d1d8043890c8421","slug":"the-road-from-chaurasi-entrance-to-helipad-will-be-renovated-with-rs-17-lakhs-chamba-news-c-88-1-ssml1006-126993-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 17 लाख से संवरेगा चौरासी प्रवेश द्वार से हेलीपैड तक मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 17 लाख से संवरेगा चौरासी प्रवेश द्वार से हेलीपैड तक मार्ग
विज्ञापन
भरमौर(चंबा)। चौरासी प्रवेश द्वार से हेलीपैड तक राहगीरों और वाहन चालकों को गड्ढों का सामना नहीं करना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग 600 मीटर सड़क के इस भाग में टारिंग और ग्रिल लगाने का कार्य एक-दो दिन में शुरू कर देगा।
इस कार्य पर 17 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मणिहमेश यात्रा शुरू होने से पहले यह कार्य पूरा होने की उम्मीद है। 600 मीटर सड़क के इस भाग की हालत इतनी खराब है कि यहां गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकाें को भी दुर्घटना का भय लगा रहता है। स्कूली विद्यार्थियों से लेकर राहगीरों को गड्ढों के बीच होकर आवाजाही करना मुश्किल होता है। स्थानीय लोग बार-बार प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग कर रहे थे कि इस मार्ग की हालत को सुधारा जाए। पीडब्ल्यूडी ने सड़क की हालत को सुधारने की प्रस्ताव तैयार किया। इसे अमलीजामा पहनाने की अनुमति लेकर अब कार्य शुरू किया जा रहा है। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विशाल चौधरी ने बताया कि दो-दिन के भीतर चौरासी प्रवेश द्वार से हेलीपैड के बीच में टारिंग का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
--