{"_id":"6a21ac910cbf6572240858d9","slug":"the-rain-that-fell-after-a-long-time-brought-smiles-on-the-faces-of-farmers-and-gardeners-chamba-news-c-88-1-cmb1002-185622-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अर्से बाद हुई बारिश से खिले किसानों और बागवानों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अर्से बाद हुई बारिश से खिले किसानों और बागवानों के चेहरे
Thu, 04 Jun 2026 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद बरसे मेघ, अच्छी फसल और बेहतर उत्पादन की जगी उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंस
साहो (चंबा)। जिले में लंबे समय बाद हुई बारिश ने किसानों और बागवानों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है। पिछले कई दिनों से बारिश न होने से खेती-बाड़ी और बागवानी कार्य प्रभावित हो रहे थे। अब समय पर हुई वर्षा से अच्छी फसल और बेहतर उत्पादन की उम्मीद बढ़ गई है।
साहो क्षेत्र के कई किसान और युवा उच्च घनत्व (हाई डेंसिटी) सेब बागवानी से जुड़े हैं। इस आधुनिक खेती पद्धति को अपनाकर दर्जनों युवाओं ने स्वरोजगार का रास्ता चुना है। बाहरी राज्यों में रोजगार की तलाश करने के बजाय युवा अपने ही क्षेत्र में बागवानी और कृषि गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में क्षेत्र के युवाओं की रुचि उच्च घनत्व सेब खेती की ओर तेजी से बढ़ी है। आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन के कारण इस खेती से कम समय में अधिक उत्पादन प्राप्त हो रहा है। यही कारण है कि कई युवा इसे रोजगार का प्रभावी माध्यम मान रहे हैं।
बारिश होने के बाद किसानों और बागवानों को फिलहाल सिंचाई के लिए अतिरिक्त पानी देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे न केवल समय और श्रम की बचत होगी, बल्कि सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम होगा। किसानों का कहना है कि यह बारिश फसलों और बागानों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। बागवानों में धारों राम, भगत सिंह, मान सिंह, कर्म चंद, संजीव कुमार, नेक राम ने बताया कि यदि आगामी दिनों में मौसम इसी प्रकार अनुकूल बना रहा तो इस वर्ष उत्पादन बेहतर रहने की संभावना है। समय पर हुई बारिश आने वाले सीजन के लिए बेहतर है।
विज्ञापन
उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रमोद शाह ने बताया कि यह बारिश फसल के लिए अच्छी है। लंबे समय से बागवान बारिश का इंतजार कर रहे थे। इससे कोई नुकसान नहीं है।
--