फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The process of geo-tagging in housing scheme should be completed in a timely manner: Deputy Commissioner

आवास योजना में जियो टैगिंग की प्रक्रिया समयबद्ध हो पूरी : उपायुक्त

Mon, 27 Oct 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 27 Oct 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
The process of geo-tagging in housing scheme should be completed in a timely manner: Deputy Commissioner
चंबा। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत जारी निर्माण कार्यों में जियो टैगिंग की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाए और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। ये निर्देश उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जिले में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने यह भी आदेश दिए हैं कि अधिकारी समयबद्ध रूप से लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित बनाएं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व योजना (सीएसआर) के अंतर्गत स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण कार्य सहित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति को लेकर विस्तृत समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने सीएसआर के तहत विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और कहा कि इन कार्यों में अंतर विभागीय समन्वय को और मजबूत किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्मित हो चुके भवनों को टेकओवर कर उनके सुचारु उपयोग को सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही रंगों की पाठशाला कार्यक्रम के तहत बाला फीचर की उपलब्धता को लेकर अधिकारियों को निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने मनरेगा कामगारों की ई-केवाईसी प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। साथ में कहा कि विभिन्न योजनाओं के तहत कामगारों को समयबद्ध रूप से भुगतान सुनिश्चित बनाया जाए और नियमों के उल्लंघन की अवस्था में संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed