{"_id":"69594f9961801a20710b6f57","slug":"the-problem-of-power-outage-will-no-longer-bother-kashmiri-neighborhoods-chamba-news-c-88-1-ssml1007-171017-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कश्मीरी मोहल्ले में अब नहीं सताएगी बिजली गुल होने की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कश्मीरी मोहल्ले में अब नहीं सताएगी बिजली गुल होने की समस्या
Sat, 03 Jan 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 03 Jan 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
कश्मीरी मोहल्ले के लिए नई बिजली लाइन बिछाने में जुटे बोर्ड कर्मी। संवाद
चंबा। चौगान वार्ड के अधीन आने वाले कश्मीरी मोहल्ला के निवासियों को बिजली की समस्या से दो-चार नहीं होना पड़ेगा। मोहल्लावासियों की ओर से बार -बार बिजली गुल होने और सालों पुरानी बिजली लाइन को बदलने को लेकर मांग उठाई।
इसके बाद अब आखिरकार विद्युत बोर्ड प्रबंधन की ओर से उपायुक्त आवास व कश्मीरी मोहल्ले के लिए नई बिजली लाइन बिछाने का कार्य आरंभ कर दिया है। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज के समीप स्थापित ट्रांसफार्मर से लेकर उपायुक्त आवास तक बिजली की नई लाइन को बिछाया।
इसके बाद पूरे मोहल्ले में लाइन बिछाई जाएगी। विद्युत बोर्ड प्रबंधन के अधीक्षक अभियंता राजीव ठाकुर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के समीप स्थित ट्रांसफार्मर से उपायुक्त आवास से लेकर कश्मीरी मोहल्ले तक बिजली की लाइन बिछाई जा रही है। जिससे लोगों को आगामी दिनों में बिजली गुल होने या वायर जलने की समस्या से दो-चार नहीं होना पड़ेगा।