फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The pressure in the oxygen cylinder is low; still, if you want to take it at your own risk, go ahead.

Chamba News: ऑक्सीजन सिलिंडर में कम है प्रेशर, फिर भी अपने रिस्क पर ले जाना है तो ले जाओ

Thu, 20 Aug 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 20 Aug 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
The pressure in the oxygen cylinder is low; still, if you want to take it at your own risk, go ahead.
मेडिकल कॉलेज के प्लांट में बचे थे सिर्फ दो सिलिंडर, इनमें थी प्रेशर की कमी
विज्ञापन

बिना ऑक्सीजन सिलिंडर घायल को टांडा पहुंचा पाना हो रहा था नामुमकिन
एंबुलेंस कर्मियों ने भी घायल के रिश्तेदारों को इस रिस्क से किया बार-बार आगाह

प्रवीण कुमार
चंबा। ऑक्सीजन सिलिंडर में प्रेशर सही नहीं है, फिर भी मरीज को ले जाना चाहो तो अपने रिस्क पर ले जा सकते हो। रास्ते में ऑक्सीजन की कमी से मरीज को कुछ हुआ तो उसकी जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी।
यह बात एंबुलेंस कर्मचारियों और घायल अलका देवी के रिश्तेदारों को मेडिकल कॉलेज ऑक्सीजन प्लांट में तैनात कर्मचारी ने कही। उन्होंने बताया कि उनके पास सिर्फ दो ऑक्सीजन सिलिंडर हैं। ये भरे हैं लेकिन प्रेशर कम है। एंबुलेंस में लगने वाले ऑक्सीजन सिलिंडरों में प्रेशर अधिक होना चाहिए। यह बात को सुनने के बाद एंबुलेंस कर्मचारी भी हाथ खड़े करने लगे। उन्होंने घायल के रिश्तेदारों से कहा कि यदि रास्ते में कम प्रेशर की वजह से मरीज को ऑक्सीजन नहीं मिली तो वे उन पर इल्जाम लगाएंगे। इसलिए उन्होंने कम प्रेशर वाले सिलिंडरों को एंबुलेंस में लगाने से हाथ खड़े कर दिए। घायल के रिश्तेदारों ने उनसे कहा कि मौजूदा समय में मरीज को टांडा पहुंचाना जरूरी है। सिलिंडर में कम ऑक्सीजन है या कम प्रेशर है। जैसे तैसी व्यवस्था करके मरीज को टांडा पहुंचाने की व्यवस्था करवाओ। माहौल को देखते हुए प्लांट के कर्मचारी ने मशीन के जरिए सिलिंडरों का प्रेशर जांचा और एंबुलेंस में लगाने के लिए दे दिए। उधर, मेडिकल कॉलेज प्रवक्ता डॉक्टर मानिक सहगल ने बताया कि 200 ऑक्सीजन सिलिंडर लाने के लिए ट्रक जा चुका है। शुक्रवार तक सप्लाई चंबा पहुंच सकती है।
विज्ञापन


--मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन सिलिंडर खत्म हो चुके हैं। बुधवार को चंबा से सिलिंडर लाने के लिए ट्रक को मंडी भेजा गया है। जो ऑक्सीजन प्लांट यहां संचालित हैं, उनकी ऑक्सीजन पाइप लाइन के जरिए अस्पताल के वार्डों में दी जाती है जबकि ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति चंबा में मंडी की कंपनी करती है। पहले यह आपूर्ति नूरपुर से होती थी लेकिन सरकार ने वहां की कंपनी को रद्द करके मंडी की कंपनी को यह ठेका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed