फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The people of Bhalada were forced to spend their nights in the shadow of fear.

भलाड़ा के लोग डर के साये में रातें काटने के लिए मजबूर

Sat, 17 Jul 2021 07:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
The people of Bhalada were forced to spend their nights in the shadow of fear.
चुवाड़ी (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र चुवाड़ी के गांव भलाड़ा निवासी तीन परिवार बरसात में डर के साये में रातें काटने के लिए मजबूर हैं। भलाड़ा गांव में पांच वर्ष पहले गिरे डंगे की आज तक मरम्मत नहीं की गई है। ऐसे में लोनिवि की लापरवाही कभी भी ग्रामीणों पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के चलते नालियों का गंदा पानी और कीचड़ लोगों के घरों में घुस गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चुवाड़ी-जोत मार्ग पर पांच वर्ष पहले भूस्खलन की जद में आकर भलाड़ा में डंगा गिर गया था। बीते सप्ताह मूसलाधार बारिश के बाद पानी और कीचड़ लोगों के घरों में घुस गया। लोगों को अपना घर छोड़कर पड़ोसियों के घरों में शरण लेनी पड़ी। इतना ही नहीं, इस जगह डंगा गिरने के बाद तंग सड़क के चलते बीते वर्ष एक कार भी अनियंत्रित होकर लोगों के मकान पर जा गिरी। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। मौसम के बिगड़ते मिजाज को लेकर विभाग ने लोगों को सचेत रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

आज तक नहीं ली सुध : मनोज
ग्रामीण मनोज चाढ़क ने कहा कि पांच साल पहले गांव के साथ डंगा क्षतिग्रस्त हो गया। अभी तक लोनिवि ने नया डंगा नहीं लगाया है। ऐसे में उन्हें बारिश के दिनों में भय के साये में रातें काटनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पक्की नालियां बनाए विभाग : दौलत राम
उद्यान विभाग से सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक दौलत राम ने कहा कि एक तरफ जोत मार्ग की नालियों का पानी और दूसरी ओर नगर पंचायत चुवाड़ी की नाली के पानी के रिसाव से डंगा गिरा है। विभाग को पक्की नालियां बनानी चाहिए।
घरों में घुस रहा गंदा पानी : त्रिभूषण
भड़ाला निवासी त्रिभूषण सिंह ठाकुर ने कहा कि नालियां तंग होने से बारिश के दौरान गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, घरों के लिए भी खतरा पैदा हो गया है।
जल्द किया जाए समस्या का हल : सुरेंद्र
नगर पंचायत चुवाड़ी के उपप्रधान सुरेंद्र चाढ़क का कहना है कि नालियों का पानी ग्रामीणों की मुसीबतें कभी भी बढ़ा सकता है। चुवाड़ी प्रशासन और विभाग को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।

लोक निर्माण विभाग के एसडीओ नरेंद्र चौधरी ने कहा कि डंगे का प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति के लिए सर्किल कार्यालय डलहौजी भेज दिया गया है। जैसे ही स्वीकृति मिलेगी, प्रमुखता के आधार पर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
एसडीएम बचन सिंह का कहना है कि मेरे ध्यान में मामला नहीं है। विभाग को जल्द डंगा लगाने के बारे में निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed