फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The number of devotees taking a dip in Dal Lake is increasing

Chamba News: बढ़ती जा रही डल झील में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या

Mon, 29 Jul 2024 09:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 29 Jul 2024 09:38 PM IST
विज्ञापन
The number of devotees taking a dip in Dal Lake is increasing
चंबा में मणिमहेश यात्रा के धनछौह में स्थानीय युवकों द्वारा लगाई गई अस्थाई दुकानें।संवाद
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। हर दिन एक सौ से अधिक श्रद्धालु पवित्र डल झील में डुबकी लगाने के लिए रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन

हड़सर के समीप गुइनाला में एसडीआएफ के जवान मणिमहेश के लिए आवाजाही कर रहे श्रद्धालुओं की गणना कर रहे हैं। सुबह मणिमहेश की तरफ जाने वाले श्रद्धालु डल झील और सुंदरासी के बीच रुक रहे हैं, जबकि दोपहर बाद जाने वाले श्रद्धालु धन्छौ में ठहराव करने के बाद अगली सुबह डलझील के लिए प्रस्थान कर रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ, भरमौर प्रशासन भी मणिमहेश यात्रा की तैयारियों में जुट गया है। गौरतलब है कि रविवार को एडीएम कुलवीर सिंह राणा मणिमहेश तक दौरा कर चुके हैं। जो कमियां वर्तमान में यात्रा के दौरान दिखी हैं, उन्हें समय रहते दुरुस्त करने का दावा किया जा रहख्है, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए। इस बार पवित्र मणिमहेश यात्रा 26 अगस्त से 11 सितंबर के बीच होनी है। यात्रा के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु मणिमहेश का रुख करते हैं और पवित्र डल झील में आस्था की डुबकी लगाते हैं। उधर, एडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि मणिमहेश यात्रा से पहले सभी कमियों को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed