{"_id":"695428c40f00b014f808c58c","slug":"the-noorpur-team-became-the-kabaddi-champions-chamba-news-c-88-1-ssml1004-170670-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नूरपुर की टीम बनी कबड्डी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नूरपुर की टीम बनी कबड्डी चैंपियन
Wed, 31 Dec 2025 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। एसएफआई की चुवाड़ी इकाई की ओर से चुवाड़ी के चौगान में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच में नूरपुर की टीम और जूनियर चुवाड़ी टीम के मध्य में खेला गया। इसमें नूरपुर की 37-18 से खिताब जीता।
कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। कार्यक्रम के समापन के दौरान कुलभूषण मौजूद रहे। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना और उन्हें खेलों और स्वस्थ जीवनशैली की ओर आकर्षित करना रहा। आयोजकों ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास में सहायक होते हैं बल्कि युवाओं में अनुशासन, एकता और सकारात्मक सोच भी विकसित करते हैं।