फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The negligence of the project construction company in Chanju caused the loss of lush green trees

Chamba News: चांजू में प्रोजेक्ट निर्माण कंपनी की लापरवाही की भेंट चढ़े हरे-भरे पेड़

Mon, 10 Mar 2025 10:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 10 Mar 2025 10:11 AM IST
विज्ञापन
The negligence of the project construction company in Chanju caused the loss of lush green trees
हाइड्रो प्रोजेक्ट की डैम साइट के लिए बनाई सड़क के कार क्षतिग्रस्त हुए पेड़। -संवाद
चुराह (चंबा)। चांजू में पर्यावरण नियमों को दरकिनार कर 48 मेगावाट हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट का निर्माण किया जा रहा है। इससे क्षेत्र की वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा है। प्रोजेक्ट निर्माण के तहत दर्जनभर हरे-भरे पेड़ डैम साइट से डंपिंग साइट तक बनाई सड़क की भेंट चढ़ गए हैं। यही नहीं सड़क कटिंग से निकली मिट्टी को भी सीधे नाले में फेंक दिया है। इससे नाले का प्रवाह बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रोजेक्ट कंपनी मनमाने तरीके से निर्माण कार्य कर रही है। मगर वन विभाग और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। पर्यावरण को हो रहे इस नुकसान के बावजूद अब तक कंपनी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के लिए 300 मीटर लंबी सड़क का निर्माण किया गया है, लेकिन सुरक्षा उपायों की घोर अनदेखी की गई।
विज्ञापन

सड़क कटिंग के दौरान प्रोटेक्शन वर्क नहीं किया गया, जिसके चलते पहली ही बारिश में मिट्टी धंस गई और कई पेड़ उसकी चपेट में आ गए। इसके साथ ही सड़क की मिट्टी नाले में गिरने से प्रवाह अवरुद्ध हो गया है। इससे बरसात में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी करते हुए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मामले में वन रक्षक उमेश खन्ना ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान गिरे मलबे के कारण एक दर्जन पेड टूट गए हैं। वन संपदा को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इस पूरे नुकसान की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। आगे की कार्रवाई उनके निर्देशानुसार होगी।वहीं, एसडीएम चुराह अंकुर ठाकुर ने कहा कि मामले को संज्ञान में लिया गया है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

हाइड्रो प्रोजेक्ट की डैम साइट के लिए बनाई सड़क के कार क्षतिग्रस्त हुए पेड़। -संवाद

हाइड्रो प्रोजेक्ट की डैम साइट के लिए बनाई सड़क के कार क्षतिग्रस्त हुए पेड़। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed