फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The nectar of sermons flowed in Lachodi

Chamba News: लचोड़ी में बही प्रवचनों की अमृतधारा

Fri, 11 Apr 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The nectar of sermons flowed in Lachodi
चंबा। भलेई क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत लचोड़ी में संत निरंकारी समागम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महात्मा दुनी चंद ने की। इसमें सैकड़ों निरंकारी अनुयायियों ने भाग लिया। समागम का शुभारंभ आरती वंदना के साथ हुआ। मंच पर विराजमान महात्मा दुनी चंद ने अपने सारगर्भित प्रवचनों से साध-संगत को भावविभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि बड़े भाग्य से मनुष्य देह मिलती है। उससे भी बड़े भाग यह होते हैं कि पैगम्बर उस समय दुनिया में हो तो समझो मोक्ष के द्वार पूर्णत: खुले हैं। कहा कि चौरासी लाख योनियों का कष्ट उठाने के बाद जब यह रूह मनुष्य योनी में आती है तो यही वह अवसर होता है, जब मनुष्य सत्गुरु से अपने आप की जानकारी हासिल कर मोक्ष को प्राप्त हो सकता है, लेकिन माया की चकाचौंध में मनुष्य भ्रमित हो जाता है। समागम के समापन पर प्रसाद वितरित किया। यह जानकारी मीडिया सहायक विनोद कुमार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed