फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The machine identified a 24-carat bangle as 22-carat; upon heating it over a flame, it tested at 23.80 carats.

Chamba News: मशीन ने 24 कैरेट के कड़े को बताया 22 कैरेट, आग पर तपाया तो निकला 23.80

Thu, 01 Oct 2026 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 01 Oct 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
The machine identified a 24-carat bangle as 22-carat; upon heating it over a flame, it tested at 23.80 carats.
चंबा की प्रदर्शनी में सोने की जांच को लेकर आमने-सामने हुए स्वर्णकार और कंपनी संचालक, मशीन की जांच पर उठे सवाल
विज्ञापन

स्वर्णकार संघ ने पुलिस चौकी में दी शिकायत, शुक्रवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शनी स्थगित करने की मांग करेगा संघ
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर में लगी निजी कंपनी की प्रदर्शनी में सोने की शुद्धता जांचने वाली मशीन को लेकर स्वर्णकारों और कंपनी संचालक के बीच विवाद खड़ा हो गया।
एक स्वर्णकार की ओर से बेचे गए 24 कैरेट के कड़े की प्रदर्शनी में लगी मशीन से जांच की गई तो उसकी शुद्धता 22 कैरेट बताई गई। रिपोर्ट की जानकारी मिलते ही ग्राहक संबंधित स्वर्णकार की दुकान पर पहुंच गया और काफी देर तक हंगामा किया।
विवाद बढ़ने पर कड़े की दोबारा जांच करवाई गई। आग पर तपाकर जांच करने पर इसकी शुद्धता 23.80 बताई गई। इसके बाद शहर के कई स्वर्णकार प्रदर्शनी स्थल पर पहुंचे और कंपनी संचालक के समक्ष मशीन से की जा रही जांच की प्रक्रिया पर आपत्ति जताई। स्वर्णकारों का कहना था कि मशीन की रिपोर्ट से उनके कारोबार और प्रतिष्ठा पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए स्वर्णकार संघ ने पुलिस चौकी चंबा में शिकायत सौंप दी। संघ ने शुक्रवार को उपायुक्त चंबा को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। इसमें प्रदर्शनी को स्थगित करने की मांग उठाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कंपनी बोली, जांच में गलती नहीं, इंजीनियर से जांच को तैयार
प्रदर्शनी के प्रमुख आशीष कुमार ने कहा कि कंपनी की ओर से कोई गलत कार्य नहीं किया गया है। पूरे हिमाचल में इस तरह की प्रदर्शनियां आयोजित की जाती हैं। उन्होंने कहा कि विवाद के बजाय दोनों पक्ष शांतिपूर्वक बातचीत कर सकते थे। कंपनी अपनी और स्वर्णकारों की मशीन की इंजीनियर से जांच करवाने के लिए तैयार है।
--
स्वर्णकार संघ ने मशीन में छेड़छाड़ का लगाया आरोप
स्वर्णकार संघ जिला चंबा के अध्यक्ष संजीव कुमार शम्मी ने कहा, चंबा के भोले भाले लोगों को ठगा जा रहा है। मशीन में छेड़खानी की गई है। इससे जिले के स्वर्णकारों का कारोबार और विश्वास भी प्रभावित हो रहा है। मामले की नि@पक्ष जांच के लिए वे तैयार है।

--
शिकायत मिली, दोनों पक्षों के बयान होंगे दर्ज
पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस चौकी में शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed