फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The image of a pristine Chamba suffocating in the nights haze

Chamba News: रात के धुएं में घुट रही स्वच्छ चंबा की तस्वीर

Thu, 29 Oct 2026 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 29 Oct 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
The image of a pristine Chamba suffocating in the nights haze
तत्वानी और हरदासपुरा-मठ मार्ग पर कूड़े के ढेर में लग रही आग, स्कूल के पास उठते धुएं से बच्चों की सेहत पर चिंता
विज्ञापन

खुले में कचरा जलाने पर जुर्माने का प्रावधान, फिर भी नहीं थम रहा सिलसिला
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर को स्वच्छ रखने और पर्यावरण बचाने के दावों के बीच तत्वानी और हरदासपुरा-मठ मार्ग पर कूड़ा जलाए जाने की घटनाएं सवाल खड़े कर रही हैं। यहां कचरे के ढेर में नियमित रूप से आग लगाई जा रही है।
रात के अंधेरे में सुलगते कचरे से उठने वाला धुआं आसपास की आबोहवा को दूषित कर रहा है, लेकिन इस पर रोक लगाने के लिए प्रभावी निगरानी नजर नहीं आ रही। लोगों ने खुले में कचरा जलाने वालों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

हरदासपुरा-मठ मार्ग के समीप विद्यालय होने से चिंता और बढ़ गई है। कचरा जलने से उठने वाला धुआं बच्चों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। प्रबुद्धजनों का कहना है कि कचरे का उचित निपटान सुनिश्चित करना जरूरी है। जब इसके लिए व्यवस्था मौजूद है तो खुले में कचरा जलाने की जरूरत क्यों पड़ रही है। उन्होंने संबंधित विभागों से नियमित निगरानी कर ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--तत्वानी में कूड़े के ढेर में नियमित रूप से आग लगाई जा रही है। प्रशासन को इस पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। - शादी लाल
--
हरदासपुरा-मठ मार्ग के साथ विद्यालय भी है। ऐसे में धुएं से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। - सुरेश कश्मीरी
--
शहर से निकलने वाले कचरे का उचित निपटान जरूरी है। खुले में कूड़ा फेंकने और जलाने की घटनाओं पर रोक लगनी चाहिए। - डीके सोनी
--
कचरा जलाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए जिम्मेदार विभागों को नियमित निगरानी करनी चाहिए। -शिवचरण
--
कूड़ा जलाने पर पांच हजार रुपये तक जुर्माना
नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि शहर से निकलने वाले सूखे कचरे को अलग-अलग कर निपटान के लिए मरेड़ी भेजा जा रहा है। कूड़ा जलाते हुए कोई पकड़ा जाता है तो उस पर 500 से पांच हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा।
--
संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब होगा
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि खुले में कूड़ा जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा। कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

--
धुएं से बढ़ सकती हैं सांस की दिक्कतें
चिकित्सक डॉ. ऋषि पुरी ने बताया कि कचरा जलने से निकलने वाला धुआं सांस संबंधी बीमारियों, अस्थमा, एलर्जी और आंखों में जलन की समस्या बढ़ा सकता है। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सांस लेने में परेशानी या लगातार खांसी होने पर चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed