फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The house tax calculations ignited a spark of protest.

Chamba News: गृहकर के गणित ने सुलगा दी विरोध की चिंगारी

Sun, 01 Mar 2026 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 01 Mar 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
The house tax calculations ignited a spark of protest.
शहरवासी बोले- स्वीकार नहीं होगा अधूरे सर्वे और वादों के साये में बढ़ाया गृहकर
विज्ञापन

दोबारा सर्वे, आपत्तियों का निस्तारण न होने तक जमा नहीं करवाएंगे हाउस टैक्स

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर में गृहकर का मुद्दा एक बार फिर सुलग उठा है। नगर परिषद की ओर से निर्धारित नए गृहकर ने मकान मालिकों के बीच असंतोष की चिंगारी को हवा दे दी है।
शहरवासी साफ कह रहे हैं कि जब तक माप पारदर्शी नहीं होगा, तब तक भुगतान नहीं करेंगे। मामला अब गृहकर से आगे बढ़कर विश्वास की लड़ाई बन चुका है। शहरवासियों का कहना है कि अधूरे सर्वे और पुराने वादों के साये में बढ़ाया गृहकर स्वीकार नहीं है।
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा की ओर से लगाए गृहकर को लेकर शहर में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। शहर वासियों का आरोप है कि सर्वे प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई है। गलत आंकड़ों के आधार पर कर का निर्धारण किया गया है। वर्ष 2023 में भी गृहकर को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। तब नगर परिषद ने लोगों के विरोध के बाद फैसला वापस ले लिया था और दोबारा सर्वे करवाने का आश्वासन दिया था। उस वादे के अनुरूप निष्पक्ष सर्वे नहीं हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया है कि दोबारा पारदर्शी सर्वे, आपत्तियों के निस्तारण और सही कर निर्धारण तक वे गृहकर जमा नहीं करवाएंगे। यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आने वाले दिनों में विरोध प्रदर्शन और तेज हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद की कनिष्ठ अभियंता नीतिका ठाकुर ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय आने पर उनसे इस बारे में चर्चा की जाएगी।
--
नगर परिषद ने आश्वासन दिया था कि सर्वे मकान मालिकों की मौजूदगी में होगा लेकिन कई जगह बिना सही माप के ही क्षेत्रफल बढ़ा दिया गया है। ऐसे में हम बढ़ा हुआ गृहकर नहीं देंगे। - डीके सोनी, शहरवासी
--
हमने मकान मेहनत और बचत से बनाए हैं। अब अचानक हजारों रुपये का अतिरिक्त बोझ डाल दिया गया है। पहले सर्वे की त्रुटियां सुधारी जाएं, उसके बाद ही गृह कर लिया जाए। - निक्कू सिंह गुलेरिया, शहरवासी

--
साल 2023 में भी जनता के विरोध के बाद नगर परिषद को कदम पीछे खींचने पड़े थे। अगर इस बार भी लोगों की मांगें नहीं मानी गईं तो शहर स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। - मनजीत सिंह, शहरवासी
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed