{"_id":"699356754ea0fa05890bc7ab","slug":"the-highway-is-always-closed-students-are-not-reaching-school-on-time-chamba-news-c-88-1-ssml1006-174870-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कभी भी बंद हो रहा हाईवे, समय पर स्कूल नहीं पहुंच रहे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कभी भी बंद हो रहा हाईवे, समय पर स्कूल नहीं पहुंच रहे विद्यार्थी
Mon, 16 Feb 2026 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
धरवाला (चंबा)। भरमौर नेशनल हाईवे पर मैहला पुल के समीप चल रहे पहाड़ी कटिंग और ड्रिलिंग कार्य ने राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लोगों का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना और निर्धारित समयावधि के कभी भी मार्ग बंद कर दिया जाता है, जिससे स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और अन्य यात्रियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार बसों सहित अन्य वाहनों को बीच रास्ते में रोक दिया जाता है, जबकि ऊपर पहाड़ी पर ड्रिलिंग का कार्य जारी रहता है। इस दौरान पत्थर गिरने का खतरा भी बना रहता है, जिससे मुख्य सड़क पर आवाजाही प्रभावित होती है।
स्थानीय निवासी हरीश कुमार, प्रहलाद कुमार, चैन सिंह, रवि कुमार, देसराज, सुरेंद्र, मनोज और ओम प्रकाश ने बताया कि सरकारी और निजी बसें निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पा रहीं। यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। उनका आरोप है कि ठेकेदार मनमाने ढंग से यातायात रोक रहा है और प्रशासन को इस पर सख्त कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
लोगों ने मांग की है कि कार्य में तेजी लाई जाए और मार्ग बंद करने की स्पष्ट समय सीमा तय की जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता मीत कुमार ने बताया कि मैहला के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा बना रहता है। इसे दूर करने के लिए ही सुरक्षा के मद्देनजर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।