फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The harvested wheat crop got wet in the fields.

Chamba News: खेतों में भीग गई काटकर रखी गेहूं की फसल

Mon, 13 May 2024 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 13 May 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
The harvested wheat crop got wet in the fields.
चंबा के कियाणी में बारिश के बाद खेतों में सुखाने के लिए रखी गई गेहुं की फसल।संवाद
चंबा। जिले में बेमौसमी बारिश ने किसानों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। रविवार सुबह हुई बारिश से खेतों में काटकर रखी गेहूं की फसल पूरी तरह से भीग गई है।
विज्ञापन

इससे किसानों को परेशानियों में इजाफा हुआ है। जिले में गेहूं की कटाई का कार्य शुरू हो चुका है। विभिन्न क्षेत्रों में कटाई का कार्य जोरों पर है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में अभी तक फसल की कटाई का कार्य शुरू नहीं हुई है, लेकिन जिन क्षेत्रों में कटाई का कार्य शुरू हो चुका है, वहां के किसानों के लिए बारिश कहर बरपा रही है। किसानों को चिंता है कि गीली हुई गेहूं की फसल की थ्रेसिंग नहीं हो पाएगी और साथ ही गीली होकर खराब होने वाली फसल का उपयोग चारे के रूप में भी नहीं किया जा सकेगा। इसे सुखाने में भी समय लगेगा।
जिले में 40 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं का उत्पादन किया जाता है। इस बार मौसम की मार किसानों पर भारी पड़ती ही नजर आ रही है। किसानों के मुताबिक पूर्व में भी समय पर बारिश न होने और सूखे के कारण गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। अब थोड़ी बहुत जो गेहूं की फसल बची है, यह बारिश से खराब हो रही है। बीते रविवार को सुबह से चंबा सहित आसपास के क्षेत्रों में होने वाली भारी बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में काट कर रखी फसल पर खराब होने का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

किसानों में राजकुमार, कृष्ण, चमेल सिंह, माया देवी और वीना देवी आदि ने कहा कि गेहूं को अभी दो दिन पहले ही काटना शुरू किया था। रविवार सुबह हुई बारिश से खेतों में पड़ी गेहूं गीली हो गई। फसल उगते ही पहले लावारिस पशु इसे चट कर देते हैं। इसके बाद सूखे की मार किसानों को निराश करती रही है। अब जाकर रही सही कसर बेमौसमी बारिश ने पूरी कर दी। किसानों ने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की है कि उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


--उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने कहा कि किसानों ने बारिश के दौरान जहां खेतों में गेहूं की फसल काटी है, उन्हें कुछ नुकसान हुआ है। अगर किसी किसान का ज्यादा नुकसान हुआ है तो वह कार्यालय में जानकारी दे सकता है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed