फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The hailstorm shattered the hopes of the gardeners.

Chamba News: ओलों की मार ने तोड़ दीं बागवानों की उम्मीदें

Sat, 09 May 2026 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 09 May 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
The hailstorm shattered the hopes of the gardeners.
चंबा जिले के ऊपरी क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि से फसल को पहुंचा भारी नुकसान
विज्ञापन

बागवान जता रहे 50 फीसदी तक सेब की फसल को नुकसान होने की आशंका
ओलों की मार से टूटीं टहनियां, जहां एंटी हेलनेट नहीं थे, वहां पहुंची ज्यादा क्षति
संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। जिले के ऊपरी क्षेत्रों में बीते दिन हुई ओलावृष्टि ने बागवानों के सपनों पर चोट पहुंचाई है। मौसम की मार से कई बगीचों में फलदार पेड़ों की टहनियां टूट गई हैं।
तैयार हो रही फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। हालात ऐसे हैं कि बागवान अब करीब 50 प्रतिशत तक फसल खराब होने की आशंका जता रहे हैं। इससे उनकी सालभर की मेहनत और आय पर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


सलूणी, साहो, चुराह, मसरूंड और भरमौर क्षेत्र में ओलावृष्टि का सबसे अधिक असर देखने को मिला है। कई बगीचों में पेड़ों की शाखाएं टूट कर जमीन पर गिर गई हैं। जिन बागवानों ने एंटी हेलनेट नहीं लगाए थे, उनके बगीचों में नुकसान और अधिक हुआ है। ओलावृष्टि के बाद बागवान इस चिंता में हैं कि बची हुई फसल और पौधों को कैसे सुरक्षित रखा जाए। जानकारी और तकनीकी मार्गदर्शन के अभाव में बागवान परेशान हैं। उनका कहना है कि समय रहते उचित सलाह नहीं मिली तो नुकसान और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागवानों में होशियारा राम, कुलदीप कुमार, पवन कुमार, जगदीश कुमार और दीवान चंद ने बताया कि मई में हुई ओलावृष्टि ने बगीचों को बुरी तरह प्रभावित किया है। पेड़ों की टहनियां टूट चुकी हैं। फलों को भी नुकसान पहुंचा है। यदि जल्द विभागीय सहायता और मार्गदर्शन नहीं मिला तो नुकसान और अधिक बढ़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत राहत और तकनीकी सहायता उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने उद्यान विभाग से मांग की है कि विभागीय अधिकारी तुरंत प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करें, नुकसान का सही आकलन करें और बागवानों को फसल बचाने के उपाय बताए जाएं।


उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रमोद शाह ने कहा कि ओलावृष्टि से बगीचों को नुकसान पहुंचा है। विभाग जल्द प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेगा और नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। बागवानों को पौधों और फसलों को बचाने के लिए जरूरी तकनीकी सलाह भी दी जाएगी।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed