{"_id":"6a888be68f978a7d070239f0","slug":"the-government-that-promised-permanent-jobs-has-deceived-the-youth-jai-singh-chamba-news-c-88-1-ssml1007-193951-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्की नौकरी देने का वादा करने वाली सरकार ने युवाओं को छला : जय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्की नौकरी देने का वादा करने वाली सरकार ने युवाओं को छला : जय सिंह
Fri, 21 Aug 2026 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
कहा- चहेतों को आउटसोर्स पर बैकडोर नौकरी देने के खिलाफ श्वेत पत्र जारी करें पांचों विधायक
सरकार के चेयरमैन के इशारे पर चंबा में दूसरे जिलों के युवाओं को नौकरियां देने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भाजपा कार्यसमिति सदस्य जय सिंह ने कांग्रेस सरकार पर बेरोजगार युवाओं के साथ छल करने का आरोप लगाया है। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले 58 साल की पक्की नौकरी देने का वादा करने वाली सरकार अब आउटसोर्स के माध्यम से अपने चहेतों को बैकडोर नौकरियां दे रही है। इससे प्रदेश का युवा वर्ग खुद को ठगा महसूस कर रहा है। आरोप लगाया कि कुछ समय पहले पर्यटन विभाग चंबा में आउटसोर्स के माध्यम से करीब 30 लोगों की भर्ती की गई। उन्होंने दावा किया कि इस भर्ती में चंबा के युवाओं को दरकिनार कर दूसरे जिलों के युवाओं को रोजगार दिया गया। उन्होंने सरकार के एक चेयरमैन के इशारे पर भर्ती होने का आरोप लगाते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की।
उन्होंने जिले के पांचों विधायकों से विधानसभा सत्र के दौरान इस मामले पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। उन्होंने सवाल उठाया कि पर्यटन विभाग में रोजगार के लिए क्या चंबा के युवा योग्य नहीं थे, जो दूसरे जिलों के युवाओं को मौका दिया गया।
जय सिंह ने कहा कि पर्यटन विभाग के अलावा अन्य विभागों में भी आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्तियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन मामलों को जनता के सामने लाने के लिए जल्द जिलेभर में भंडाफोड़ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के सरकारी विभागों में करीब एक लाख पद खाली हैं, लेकिन सरकार चयन प्रक्रिया के बजाय आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्तियां कर रही है। इस दौरान उन्होंने भाजपा विधायकों की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए उन्हें घेरने की बात कही।