{"_id":"643ed7be7066d44b3b0d30e6","slug":"the-government-bus-of-chamba-mandi-route-gasped-mid-way-in-hadota-chamba-news-c-19-1-125843-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा-मंडी रूट की सरकारी बस हड़ोठा में बीच राह हांफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा-मंडी रूट की सरकारी बस हड़ोठा में बीच राह हांफी
Tue, 18 Apr 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 18 Apr 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
बनीखेत(चंबा)। कसाकड़ा बस स्टैंड से 15 सवारियों को लेकर चंबा-मंड़ी रूट पर मंगलवार सुबह 5:30 बजे रवाना हुई हिमाचल पथ परिवहन निगम की हड़ोठा में बीच राह ही हांफ गई। बस के आई तकनीकी खराबी को भांपते हुए चालक ने सड़क किनारे बस को खड़ी कर दिया। साथ ही क्रमवार सवारियों को बस से नीचे उतारा। काफी देरतक जद्दोजहद करने के बाद भी बस के स्टार्ट न होने पर आखिरकार चालक-परिचालक ने क्षेत्रीय प्रबंधक चंबा को इसके बारे में सूचना दी। इसके बाद सवारियों की सहूलियत के लिए दूसरी बस को भेजा गया। खैर, बस के मौके पर पहुंचने के बाद सवारियां लेकर बस अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।
हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें बीच राह हांफ रही हैं जिसका खामियाजा सवारियों को भुगतना पड़ रहा है।
सवारियों केसर सिंह, योगराज, प्रताप चंद, अंबिया राम, राकेश कुमार, योगराज, प्रीतम चंद, कन्हैया राम ने बताया कि हडोठा के पास निगम की बस खराब पड़ गई। अमूमन एक घंटे के बाद ही उन्हें दूसरी बस मिल पाई। बताया कि प्रबंधन को खटारा बसें निर्धारित रूटों पर नहीं भेजनी चाहिए। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आने से बस बंद पड़ गई जिसकी सूचना मिलने पर दूसरी बस को मौके पर भेज कर सवारियां गंतव्यों के लिए रवाना की गईं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --