फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The family was devastated by the death of their only son, leaving the parents and wife inconsolable.

Chamba News: इकलौते बेटे की मौत से टूट गया परिवार, माता-पिता और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

Sun, 07 Jun 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 07 Jun 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
The family was devastated by the death of their only son, leaving the parents and wife inconsolable.
दो बहनों का था इकलौता भाई, पत्नी और दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
विज्ञापन

मासूम बच्चों को अब भी नहीं पता, पिता कभी लौटकर नहीं आएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
मंगला (चंबा)। मनोज कुमार की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। वह अपने वृद्ध माता-पिता का इकलौता सहारा था।
उसके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार की आर्थिक और सामाजिक जिम्मेदारियों का अधिकांश भार उसी के कंधों पर था। जैसे ही परिवार को उसके शव मिलने की सूचना मिली, माता-पिता सदमे में आ गए। बेटे को खोने का दुख उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था। मनोज अपनी दो बहनों का भी इकलौता भाई था। भाई की मौत की खबर सुनकर दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार में हर किसी की आंखें नम थीं और गांव का माहौल भी गमगीन हो गया। मनोज अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। पति की मौत की खबर सुनने के बाद पत्नी सदमे में है। वह बार-बार अपने पति को याद कर बेसुध हो रही हैं। दो छोटे बच्चे हैं। इनमें एक बेटा और एक बेटी हैं। दोनों अभी इतने छोटे हैं कि उन्हें यह भी एहसास नहीं है कि उनके पिता अब कभी घर वापस नहीं लौटेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि उसका किसी के साथ विवाद भी नहीं था। वह शांत स्वभाव का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed