{"_id":"68c2cf5d2d9210bbe20abe5e","slug":"the-district-got-17-ayurvedic-pharmacy-officers-chamba-news-c-88-1-ssml1006-160607-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जिले को मिले 17 आयुर्वेदिक फार्मेसी अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जिले को मिले 17 आयुर्वेदिक फार्मेसी अफसर
Thu, 11 Sep 2025 07:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 11 Sep 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले के आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में लंबे समय से चली आ रही स्टाफ की कमी को आंशिक राहत मिल गई है। सरकार ने हाल ही में तैनात किए गए कुल 35 आयुर्वेदिक फार्मेसी अफसरों में से 17 पद आकांक्षी जिला चंबा को दिए हैं।
अब तक अधिकतर आयुर्वेदिक केंद्रों में फार्मेसी अफसर न होने के कारण मरीजों को दवा उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। कई बार उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता था। फार्मेसी अफसरों की तैनाती से अब मरीजों को हल्की बीमारियों की दवाइयां सीधे डिस्पेंसरी से मिल सकेंगी।
जिले में फिलहाल 50 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र ऐसे हैं जहां चिकित्सकों की कमी है। डॉक्टरों की तैनाती को लेकर भी विभाग ने सरकार को प्रस्ताव भेजा है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि सरकार ने जिले में 17 आयुर्वेदिक फार्मेसी अफसरों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की तैनाती भी जल्द होने की संभावना है।