फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The department is keeping an eye on wild animals and illegal felling in the forests through trap cameras.

Chamba News: जंगलों में ट्रैप कैमरे से वन्य जीवों, अवैध कटान पर नजर रख रहा विभाग

Sun, 19 May 2024 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 19 May 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
The department is keeping an eye on wild animals and illegal felling in the forests through trap cameras.
जंगलों में लगाए गए ट्रैप कैमरों में कैद हुई जंगली जानवरों की तस्वीरें: जागरूक पाठक
चंबा। वन विभाग ने जंगलों में ट्रैप कैमरे लगाकर पेड़ों के साथ अब वन्य जीवों की भी रखवाली कर रहा है। जिले के जंगलों में ट्रैप कैमरे लगाकर वन्य जीवों की गतिविधियां रिकॉर्ड की जा रही हैं।
विज्ञापन

साथ ही जंगल में होने वाली अन्य गतिविधि पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। इसमें विभाग के कर्मचारी जंगल में ट्रैप कैमरे लगाकर नियमित रूप से उसकी फुटेज की जांच करते हैं। इसमें वन्य जीवों की फोटो कैद हो रही है। जंगल में अज्ञात लोगों की मौजूदगी पर भी नजर रखी जा रही है। कुछ दिन पहले वन मंडल चंबा ने अपने परिक्षेत्र के जंगलों में इन ट्रैप कैमरों के जरिये काला भालू और जंगली मुर्गा यानी कोलसा की तस्वीरें कैद की हैं। इसी तरह अन्य जंगलों में भी लगाए गए ट्रैप कैमरों में वन विभाग ने वन्य जीवों की तस्वीरें कैद की हैं। हैरानी इस बात की है कि यह कार्य वन्य प्राणी विभाग को करना चाहिए, लेकिन विभाग की तरफ से ऐसी कोई गतिविधि देखने को नहीं मिल रही है। वन विभाग पेड़ों की सुरक्षा से लेकर वन्य जीवों के संरक्षण को लेकर बेहतर प्रयास कर रहा है। वन मंगल चंबा ने अपने परिक्षेत्र में दो दर्जन ट्रैप कैमरे लगाए हैं। इसी प्रकार डलहौजी में भी दो दर्जन ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के जरिये जंगल में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। यदि कैमरों के जरिये विभाग को यह पता लगता है कि कोई जंगली जानवर रिहायशी बस्ती के आसपास विचरण कर रहा है तो सबसे पहले उस बस्ती के लोगों को सचेत किया जा रहा है। उसके बाद जंगली जानवर को वहां से दूर रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


--मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन ने बताया कि ट्रैप कैमरों के जरिये जंगलों में वन्य जीवों के साथ पेड़ों के अवैध कटान पर नजर रखी जा रही है। इन कैमरों में वन्य जीवों की तस्वीरें कैद हो रही हैं। इनके संरक्षण को लेकर विभाग अपनी गश्त भी बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed