फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The department became helpless in front of the mountain, now the private company also lost courage.

Chamba News: पहाड़ के आगे बेबस हो गया विभाग, अब निजी कंपनी ने भी हारा हौसला

Fri, 03 May 2024 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 03 May 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
The department became helpless in front of the mountain, now the private company also lost courage.
चंबा में भूस्खलन के चलते बंद पड़ा खड़ामुख-होली मार्ग।संवाद
होली (चंबा)। खड़ामुख-होली मार्ग पर सुहागा गांव के समीप हो रहे भूस्खलन ने उपमंडलीय प्रशासन समेत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बेबस कर दिया है।
विज्ञापन

विभाग और प्रशासन इस बंद पड़े मार्ग को बहाल करने के लिए गंभीर नहीं दिख रहे हैं। विभाग के पास कोई दूसरी योजना नहीं है। दूसरी तरफ, प्रशासन भी भूस्खलन के रुकने के इंतजार में है। निजी कंपनी ने भी मार्ग की बहाली के कार्य में घुटने टेक दिए हैं। जरूरी सामान की आवाजाही ठप होने के चलते अब अनिश्चितकाल के लिए परियोजना का काम बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। खड़ामुख-होली मार्ग पर करीब चार सप्ताह से बंद पड़ा है। अब इसकी बहाली का कार्य भी ठंडे बस्ते में पड़ गया है। पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के कारण सड़क के करीब दस मीटर हिस्से का नामोनिशान मिट गया है।
उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भूस्खलनग्रस्त क्षेत्र का दौरा तो कर रहे हैं, मगर कोई ठोस रणनीति नहीं बन पा रही है। भूस्खलन को रोकने के लिए पहले किए गए तमाम प्रयास असफल रहे हैं। बहरहाल, जनजातीय क्षेत्र होली की करीब 14 पंचायतों को जोड़ने वाला यह मार्ग कब बहाल होगा, इस बारे में कहीं से भी आशा की किरण नहीं दिख रही है। लोगों में राजीव कुमार, हर्षित कुमार, अरुण कुमार, काकू राम, सुरजीत सिंह, रमेश कुमार, अमनदीप सिंह, राकेश कुमार, नेक सिंह और रोशन लाल ने कहा कि इस मार्ग को बंद हुए करीब चार सप्ताह का समय बीतता आया है, मगर अभी तक प्रशासन और लोक निर्माण विभाग भूस्खलन को रोकने में कामयाब नहीं हो पाया है। प्रशासन भी निरीक्षण करने तक सीमित रह पाया है। लोक निर्माण विभाग के पास भी कोई ठोस योजना नहीं है। कुल मिलाकर मार्ग बंद होने का खामियाजा होली क्षेत्र की 14 पंचायतों के हजारों लोगाें को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय शर्मा का कहना है कि मार्ग पर भूस्खलन जारी है। पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। इससे मुख्य मार्ग को भी नुकसान पहुंचा है। कहा कि पहाड़ी के ऊपर से पैदल रास्ता बनाने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed