फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The deceased's husband, mother-in-law and father-in-law were sent to 14 days' jail

Chamba News: मृतका के पति, सास-ससुर को 14 दिन की जेल भेजा

Fri, 17 Jan 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The deceased's husband, mother-in-law and father-in-law were sent to 14 days' jail
सिहंता (चंबा)। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी दिव्या शर्मा की अदालत ने गरनोटा की विवाहिता की मौत के के मामले में आरोपी पति और सास-ससुर को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

मृतका की मां रीना देवी ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या की है। बताया कि उसके पति समेत ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करते रहते थे। उनकी बेटी की शादी तीन साल पहले गरनोटा में अनुज कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद वह अकसर नशे की हालत में उनकी बेटी से मारपीट करता था। वहीं सास-ससुर भी उसे प्रताड़ित करते थे। यही वजह रही कि उनकी बेटी ने तंग आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शिकायत पर मृतका के पति और सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें शुक्रवार को डलहौजी स्थित न्यायालय में पेश किया गया। यहां से तीनों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया। इसकी पुष्टि चुवाड़ी के डीएसपी योगराज ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed