फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The dead body of the woman has not yet been identified

Chamba News: महिला के शव की अभी तक नहीं हुई पहचान

Mon, 01 May 2023 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 01 May 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the woman has not yet been identified
चंबा। चुराह उपमंडल के रखालू माता मंदिर के पास सैहरूण नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली महिला के शव की पहचान करना पुलिस के लिए मुश्किल हो गया है। जिले भर में थानों और चौकियों में सूचना देने के बावजूद शव की शिनाख्त करने के लिए कोई नहीं पहुंचा है। इससे यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि महिला बाहरी जिले से संबंधित हो सकती है। इसके लिए पुलिस ने प्रदेश के अन्य थानों और चौकियों में भी उसकी फोटो सहित अन्य जानकारी भेज दी है। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को महिला नाले में मृत मिली थी। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी थे। गले पर रस्सी के निशान के साथ सिर और माथे पर चोट और रगड़ के निशान पाए गए थे। इसके अलावा शव के पास रस्सी और कंबल भी मिले थे। इससे यही प्रतीत हो रहा था कि महिला को मारने के उपरांत नाले में फेंका गया है। पुलिस ने मामले को सीआरपीसी की धारा 302 के तहत दर्ज किया है लेकिन अभी तक पुलिस इस महिला की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस के मुताबिक महिला ने अपने हाथों में चूड़ियां और कड़ा पहन रखा था। अब पुलिस ने प्रदेश के अन्य जिलों के थानों और चौकियों में सूचना देकर महिला की शिनाख्त के लिए अपील की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed