{"_id":"6ac3d212bf0f84852000e55f","slug":"the-crime-scene-was-recreated-using-a-dummy-body-chamba-news-c-88-1-ssml1004-198976-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डमी बॉडी के साथ घटनास्थल पर कराया सीन रीक्रिएट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डमी बॉडी के साथ घटनास्थल पर कराया सीन रीक्रिएट
Mon, 05 Oct 2026 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 05 Oct 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
फॉरेंसिक टीम ने संभावित हथियार और अन्य साक्ष्यों की तलाश की, मृतक के घर की भी जांच
मृतक की स्थिति और हमले की दिशा जानने का किया प्रयास, वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाएगी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। नेगी हत्याकांड की जांच को आगे बढ़ाते हुए फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर डमी बॉडी के साथ वारदात का सीन रीक्रिएट करवाया।
एफएसएल की राज्य निदेशक मीनाक्षी के नेतृत्व में तीन चिकित्सकों की टीम घटनास्थल और मृतक के घर पहुंची। टीम ने मौके पर वारदात से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने के साथ संभावित हथियारों की भी तलाश की।
डमी बॉडी की मदद से टीम ने यह जानने का प्रयास किया कि वारदात के दौरान मृतक किस स्थिति में था और हमले की दिशा क्या रही होगी। घटनास्थल के आसपास स्लेटनुमा नकुले पत्थरों और तेजधार हथियार की तलाश की गई। मौके पर मौजूद अन्य वस्तुओं और परिस्थितियों का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया, ताकि घटना की कड़ियों को जोड़ा जा सके।
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल के अलावा मृतक के घर की भी जांच की। यहां से संभावित साक्ष्यों को जांच के लिए सुरक्षित करने की प्रक्रिया पूरी की गई। टीम ने वारदात से जुड़े विभिन्न पहलुओं की वैज्ञानिक तरीके से जांच की। कार्रवाई के दौरान पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। घटनास्थल से जुटाए गए नमूनों और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद वारदात की परिस्थितियां और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि एफएसएल की राज्य निदेशक की अगुवाई में पहुंची टीम ने घटनास्थल पर डमी डेडबॉडी संग सीन रीक्रिएट किया। बताया कि अपने स्तर पर उन्होंने जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
--
19 अगस्त को मिला था शव
चुराह उपमंडल की खुशनगरी पंचायत के जुकयानी में नेगी राम का शव 19 अगस्त 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। नेगी राम गुड़ेश निवासी थे और ढांजू नाला सड़क किनारे ढाबा चलाते थे। शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस जांच के बाद दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि विवाद के दौरान नेगी राम पर पत्थर से वार किया गया था। पुलिस ने घटनास्थल पर सीन रीक्रिएट करवाने के साथ खून से सने कपड़े भी बरामद किए थे। आरोपियों के पॉलीग्राफ, ब्रेन मैपिंग और हस्ताक्षर परीक्षण भी करवाए गए हैं।