फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The contest in the Kariyan ward of the Zilla Parishad became interesting.

Chamba News: जिला परिषद के करियां वार्ड में रोचक हुआ मुकाबला

Sat, 16 May 2026 10:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 10:53 AM IST
विज्ञापन
The contest in the Kariyan ward of the Zilla Parishad became interesting.
चंबा। जिला परिषद के वार्ड करियां में अब चुनावी जंग काफी रोचक हो गई है। एक तरफ जहां भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में नामांकन भरने वाले राकेश कुमार ने अपना नाम वापस ले लिया तो वहीं, दूसरी तरफ उम्मीदवारों का आंकड़ा अब पांच रह गया है। इनमें गत चुनाव में जिला परिषद सदस्य का पद जीतने वाले मनोज कुमार मन्नू, भाजपा समर्थित प्रत्याशी राज सिंह ठाकुर, रत्न चंद, करनैल सिंह और इकलौती महिला उम्मीदवार आंचल मोंगिया अब चुनाव मैदान में आमने-सामने हैं। मनोज कुमार मन्नू जहां गत पांच सालों में किए गए विकास कार्याें को लेकर चुनावी समर में कूदे हैं तो वहीं दूसरी तरफ अन्य नेता भी विकास के दावे और घोषणाओं के सहारे चुनाव मैदान में हैं। करियां में जंग इसलिए रोचक हो गई, क्योंकि भाजपा ने राज सिंह ठाकुर को अपना पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है जबकि भाजपा से ही समर्थित मनोज कुमार मन्नू को नजरअंदाज किया है। अन्य तीन उम्मीदवारों ने निर्दलीय चुनाव में उतरने का फैसला लिया है। अब देखना यह होगा कि किसके सिर जीत का सेहरा सजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed