फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The Commission heard 82 cases online.

Chamba News: आयोग ने ऑनलाइन की 82 मामलों की सुनवाई

Wed, 22 Jul 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 22 Jul 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
The Commission heard 82 cases online.
भारी बारिश और रास्ते बंद होने से चंबा नहीं पहुंच सकी आयोग की टीम
विज्ञापन

वर्चुअल माध्यम से निपटाए मामले, इस पहल को समय की जरूरत बताया
संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। भारी बारिश और जगह-जगह भूस्खलन के कारण बुधवार को जिले में प्रस्तावित जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग धर्मशाला का कैंप नहीं हो सका। आयोग ने पहली बार वर्चुअल माध्यम से मामलों की सुनवाई की। इससे सूचीबद्ध 82 मामलों में सुनवाई संभव हो सकी। पक्षकारों को अगली तारीख का इंतजार नहीं करना पड़ा।
जिला चंबा में आयोग का कैंप था। सड़कें बाधित होने से आयोग का दल चंबा नहीं पहुंच सका। इसके बाद आयोग के अध्यक्ष हिमांशु मिश्रा ने डिजिटल माध्यम से सुनवाई करने का निर्णय लिया। चंबा के अधिवक्ताओं से ऑनलाइन जुड़ने का आग्रह किया। अधिवक्ताओं ने भी इस पहल का स्वागत किया और वर्चुअल कार्यवाही में भाग लिया। ऑनलाइन सुनवाई के दौरान आयोग के समक्ष सूचीबद्ध सभी 82 मामलों पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई की गई। यदि यह व्यवस्था नहीं की जाती तो सभी मामलों को बिना सुनवाई के स्थगित करना पड़ता।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान पांच प्रमुख मामलों में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की विस्तृत बहस भी सुनी गई। बहस पूरी होने के बाद आयोग ने इन मामलों को निर्णय के लिए सुरक्षित रखते हुए अगली तिथि निर्धारित की। वर्चुअल बेंच में अध्यक्ष हेमांशु मिश्रा के साथ आयोग के दो अन्य सदस्य भी डिजिटल माध्यम से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने आयोग की इस पहल को समय की जरूरत बताया और कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी ऑनलाइन सुनवाई से न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित नहीं हुई और उपभोक्ताओं को समय पर राहत मिल सकी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed