फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The city council will improve the condition of hot spots within 30 days, otherwise action will be taken.

Chamba News: नगर परिषद 30 दिन में सुधारी होगी हॉट स्पॉट की हालत, नहीं तो होगी कार्रवाई

Mon, 02 Feb 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 02 Feb 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
The city council will improve the condition of hot spots within 30 days, otherwise action will be taken.
चंबा। शहर में कचरा प्रबंधन में लगातार नाकामी के बाद अब नगर परिषद चंबा पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। नगर परिषद की उदासीनता पर अब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) ने सख्त रुख अपना लिया है और कूड़े के हॉट स्पॉट की हालत सुधारने के लिए 30 दिन का समय दिया गया है। अगर नगर परिषद ऐसा नहीं करती है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हाल ही में बोर्ड के सदस्य सचिव ने शिमला में नगर परिषद के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी को तलब किया था। बैठक के दौरान शहर में कचरा प्रबंधन की बदहाल स्थिति को लेकर उन्हें कड़ी फटकार भी लगाई गई। इस पर नगर परिषद की ओर से कचरे के उचित निष्पादन और हॉट स्पॉट की सफाई के लिए समय मांगा गया, जिसके बाद 30 दिन की मोहलत दी गई है। बोर्ड की ओर से पहले ही नगर परिषद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की जा चुकी है, ऐसे में यह नगर परिषद के लिए आखिरी मौका माना जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शहर के शनि मंदिर, करियां रावी नदी तट, शीतला माता मंदिर, सुल्तानपुर और हरदासपुरा सहित कई स्थानों पर लंबे समय से कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। इन स्थानों की सफाई को लेकर बोर्ड ने कई बार नगर परिषद को नोटिस जारी किए, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड ने अब स्पष्ट किया है कि मोहलत की अवधि पूरी होने के बाद टीम दोबारा इन हॉट स्पॉट का निरीक्षण करेगी। मौके की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट शिमला भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई तय की जाएगी।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव के निर्देशानुसार नगर परिषद चंबा को 30 दिन के भीतर सभी हॉट स्पॉट की सफाई करनी होगी। निर्देशों की अवहेलना की स्थिति में नगर परिषद के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। राहुल शर्मा, सहायक अभियंता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed