फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The bus on the Chamba to Lilh route was delayed by an hour.

Chamba News: चंबा से लिल्ह रूट पर एक घंटा देरी से गई बस

Wed, 01 Apr 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 01 Apr 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
The bus on the Chamba to Lilh route was delayed by an hour.
बस अड्डे से 6:30 बजे चलने का था समय, 7:30 पर हुई रवाना
विज्ञापन

यात्री परेशान, बोले- लिल्ह से आगे पैदल चल रात 11 बजे पहुंचे घर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में एचआरटीसी की बसें तय समय पर रूटों पर नहीं जा रही हैं। रूटों पर एक घंटा देरी से बसें रवाना होने से सवारियों को परेशान होना पड़ रहा है।
बीते मंगलवार को भी ऐसा ही मामला सामने आया। बस स्टैंड से 6:30 बजे चंबा-लिल्ह रूट पर जाने वाली निगम की बस शाम को 7:30 बजे रवाना हुई। इस कारण मैहला, जांघी, कुरांह, बकाणी, राख, बग्गा, चूड़ी पुल और लिल्ह की सवारियों को परेशान होना पड़ा। यह बस रात को करीब 9 बजे लिल्ह पहुंची। इससे सेरी, कलमला और गाण जाने वाली सवारियों घुप अंधेरे में पैदल सफर करना पड़ा। कई यात्री रात को 11 बजे घर पहुंचे।
वहीं, बुधवार को लिल्ह बस स्टॉप में निगम की यही बस स्टार्ट न होने से सुबह का रूट फेल हो गया। इससे सवारियों को परेशानियां उठानी पड़ीं। मजबूरन लोगों, कर्मचारियों, दिहाड़ीदारों और विद्यार्थियों को निजी वाहनों से जिला मुख्यालय तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

उमेश कुमार, रमेश कुमार, मुहम्मद अली, बशीर, नूर बीबी, खतीजा, इसराइल, सफी, बिट्टू,जैनम, पावन कुमार, मनोज कुमार, आर्यन, ललित कुमार, बिंदिया राम, योगेश कुमार और मनोज ठाकुर ने बताया कि निगम चंबा-लिल्ह रूट पर खटारा बसें भेजता है। ये बसें बीच राह में ही खराब हो जाती हैं। कई बार निगम प्रबंधन की ओर से निर्धारित रूट की बसें देरी से अपने गंत्वय पर रवाना हो रही हैं। इसका खामियाजा सवारियों को उठाना पड़ रहा है। सवारियों ने एचआरटीसी प्रबंधन की इस खामी को दूर करते हुए समय पर रूटों पर बसें भेजने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि खटारा बसों में सफर करने से भी अब लोग कतराने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि मंगलवार को मरम्मत के चलते बस देरी से रूट पर रवाना हुई है। वहीं, बस में तकनीकी खराबी आने से बस रूट फेल हुआ है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed