फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The blight of fertilizer on the harvest of hopes.

Chamba News: उम्मीदों की फसल पर खाद का ग्रहण

Fri, 17 Jul 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 17 Jul 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
The blight of fertilizer on the harvest of hopes.
चंबा में मक्की की फसल पर दोहरी मार, बारिश की बेरुखी और यूरिया संकट से किसान परेशान
विज्ञापन

जिले में 30 हजार बैग की मांग के मुकाबले महज 17 फीसदी तक सप्लाई ही पहुंची

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मौसम की मार के बीच अब खाद का संकट किसानों की मुश्किल बढ़ा रहा है। मक्की की फसल को जिस वक्त यूरिया की सबसे ज्यादा जरूरत है, उसी समय चंबा के किसान खाली खाद केंद्रों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। बारिश की कमी और यूरिया की किल्लत ने खेतों में खड़ी फसल की चिंता बढ़ा दी है।
दूसरी ओर, मानसून की रफ्तार भी किसानों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रही। बारिश की कमी से खेत सूखने लगे हैं और समय पर खाद नहीं मिलने से मक्की की फसल खराब होने की आशंका गहराने लगी है। हालात ऐसे हैं कि किसान खाद केंद्रों के रोज चक्कर काट रहे हैं लेकिन हर बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। पिछले करीब साढ़े तीन महीने से जिले में यूरिया की किल्लत बनी हुई है। अब मक्की की फसल में टॉप ड्रेसिंग का सबसे अहम समय चल रहा है, तब भी खाद उपलब्ध नहीं है। यदि अगले कुछ दिनों में बारिश और यूरिया दोनों नहीं मिले तो पूरे साल की मेहनत मिट्टी में मिल जाएगी। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चंबा जिले के लिए कृषि विभाग ने 30 हजार बैग यूरिया की मांग भेजी थी लेकिन अब तक केवल 17 प्रतिशत खेप ही जिले तक पहुंच पाई है। शेष सप्लाई का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

---
मक्की की फसल को अभी यूरिया चाहिए लेकिन खाद केंद्रों में ताले जैसे हालात हैं। दस बार गया, हर बार खाली हाथ लौटना पड़ा। अगर अब भी खाद नहीं मिली तो फसल बचाना मुश्किल होगा। - संजू
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पहले बारिश ने साथ छोड़ दिया, अब खाद भी नहीं मिल रही। खेत सूख रहे हैं और फसल पीली पड़ने लगी है। किसान आखिर जाए तो जाए कहां। - रतन चंद
--
सरकार को सीजन शुरू होने से पहले खाद उपलब्ध करवा देनी चाहिए थी। जरूरत के समय खाद नहीं मिलना किसानों के साथ अन्याय है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। - विक्की कुमार
--
खेती ही हमारी रोजी-रोटी है। समय पर खाद नहीं मिली तो उत्पादन आधा रह जाएगा और पूरे परिवार की आय पर असर पड़ेगा। बारिश न होने से भी खेत सूखेे पड़े हैं। - घिमो राम

--
मक्की में यूरिया डालने का सबसे उपयुक्त समय है। सप्लाई कम आ रही है, इसलिए पूरे जिले की मांग पूरी नहीं हो पा रही। यदि किसान गोबर की खाद, जीवामृत और अन्य जैविक विकल्पों का अधिक उपयोग करेंगे तो भविष्य में रासायनिक खाद की कमी का असर कम होगा। - डॉ. भूपेंद्र सिंह, उपनिदेशक, कृषि विभाग
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed