फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The attendants in the office are handling the work of the fathers.

Chamba News: दफ्तर में परिचालक निपटा रहे बाबुओं का काम

Thu, 30 Jan 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The attendants in the office are handling the work of the fathers.
निगम ने 20 परिचालकों को सौंपी है जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम के चंबा डिपो में कार्यरत परिचालक दफ्तर का काम निपटा रहे हैं। इतना ही नहीं डिपो में 60 परिचालकों की लंबे समय से कमी बनी हुई है। वहीं, कार्यालय के कार्य के लिए 20 से अधिक क्लर्कों के पद खाली हैं। नतीजतन, परिचालकों की ओर से कार्यालय संबंधी कार्य निपटाने से रूट प्रभावित न हों, इसके लिए परिचालकों से ओवरटाइम करवाया जा रहा है।
चंबा डिपो से वर्तमान में 190 बसें विभिन्न रूटों पर दौड़ रही हैं। परिवहन निगम पिछले काफी समय से कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। कैश काउंटर, क्लर्क संबंधी और कार्यालय के अन्य कामकाज परिचालकों के माध्यम से ही निपटाए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों का तर्क है कि कागजी कार्रवाई पूरा करवाना सबसे पहला कार्य है। क्लर्कों की कमी होने की वजह से परिचालक को यह जिम्मेदारी सौंपनी पड़ रही है। क्लर्कों के पद खाली होने से निगम कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो रहा है। ऐसे में अन्य परिचालकों को ओवरटाइम लगाना पड़ रहा है। जो परिचालक क्लर्क का कार्य कर रहे हैं, अन्य परिचालक उनकी जगह रूटों में भेजे जा रहे हैं। गौरतलब है कि चंबा डिपो में लगभग 200 परिचालक हैं। इनमें से बीस क्लर्क का काम संभाल रहे हैं तो अन्य परिचालक व्यवस्था बनाए रखने के लिए ओवरटाइम कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार को क्लर्कों के खाली पदों के बारे में अवगत करवाया जा चुका है। नई भर्तियां होने पर परिचालक रूटों में सेवाएं देंगे। क्लर्क का कार्य भी प्रभावित होता है। -शुगल सिंह, डीडीएम एचआरटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed