फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The animal seen near Parel turned out to be a wild cat

परेल के पास दिखा जानवर निकला जंगली बिल्ली

Sat, 28 May 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
The animal seen near Parel turned out to be a wild cat
चंबा। परेल के पास रावी नदी के किनारे घूमता हुआ तेंदुए की तरह दिखने वाला जानवर जंगली बिल्ली निकली है। शुक्रवार को जब शाम के समय इस जानवर को नदी के किनारे पानी पीते हुए देखा गया तो आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों में दहशत पैदा हो गई। लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी।
विज्ञापन

शनिवार को इस जानवर का पता लगाने के लिए वन विभाग ने आसमान में ड्रोन को उड़ाकर जानवर का पता लगाया। आसपास के इलाके में जब ड्रोन के जरिये जांच-पड़ताल की गई तो इसमें टीम को जंगली बिल्ली और उसके दो बच्चे नजर आए। यह बिल्ली शुक्रवार को पानी पीने के लिए रावी नदी के किनारे पहुंची थी। यह जानवर भी तेंदुए की तरफ ही दिखाई देता है। वन परिक्षेत्र अधिकारी जगदीश चंद, बीट अफसर सुनील कुमार सहित टीम ने घंटों ड्रोन से सर्च अभियान चलाकर इस जानवर की असलियत का पता लगाया। वनमंडलाधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि परेल के पास लोगों को जो जानवर दिखा था, वह तेंदुआ नहीं बल्कि जंगली बिल्ली थी। लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed