फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The accused arrested in the fraud case was sent on four-day police remand.

Chamba News: ठगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे

Sat, 31 Jan 2026 06:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 31 Jan 2026 06:12 AM IST
विज्ञापन
The accused arrested in the fraud case was sent on four-day police remand.
चंबा। विदेश में नौकरी का सपना दिखाकर युवकों को म्यांमार-थाईलैंड भेजने और जैसे-तैसे भारतीय दूतावास के जरिये सुरक्षित घर पहुंचने के मामले में गिरफ्तार दो लोगों को चार दिन की पुलिस रिमांड मिली है। रिमांड के दौरान पुलिस अब मामले को लेकर आरोपियों से पूछताछ करेगी। पीड़ित करन सिंह निवासी भालोगी ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि चंबा में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई के दौरान उसकी मित्रता देवेंद्र और उसके दो साथियों से हुई। उसे विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने का वादा किया और 80,000 रुपये नकद ले लिए। जिसके बाद उसे यश नामक व्यक्ति की मदद से करन को थाईलैंड भेजा। मौका पाकर वह कुछ अन्य भारतीयों के साथ भाग निकला।
विज्ञापन

दूसरे मामले में अमन निवासी कर्मोग ने भी यही कहानी दोहराई। अमन ने बताया कि होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई के दौरान उसकी भी जान-पहचान देवेंद्र और दो साथियों से हुई। आरोपितों ने अमन से 77,000 रुपये नकद ले लिए। भारतीय दूतावास की मदद से दोनों युवकों को सुरक्षित वापस लाया गया। पीड़ितों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच के लिए महिला इंस्पेक्टर पंकज की अगुवाई में टीम बनाई। टीम ने मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आखिरकार कंदला निवासी गगन और देवेंद्र को धर दबोचा। शुक्रवार को आरोपियों को न्यायालय में पुलिस टीम ने पेश किया। जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय यादव ने बताया कि ठगी के आरोप में पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय से चार दिन की पुलिस रिमांड मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed