{"_id":"69b40a07bea23dce990529c0","slug":"the-25-day-condition-increased-the-crowd-at-gas-agencies-chamba-news-c-88-1-cmb1003-177189-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 25 दिन की शर्त ने बढ़ाई गैस एजेंसियों में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 25 दिन की शर्त ने बढ़ाई गैस एजेंसियों में भीड़
विज्ञापन
बुकिंग नंबर लेने के लिए करना पड़ रहा लंबा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। केंद्र सरकार की ओर से जारी नई गाइडलाइन से घरेलू गैस उपभोक्ताओं की दिक्कतें बढ़ गई हैं। सिलिंडर की खरीद के लिए गैस एजेंसियों में भीड़ जमा हो रही है। 25 दिन की शर्त पूरा करने वाले उपभोक्ताओं की ही बुकिंग हो रही है। बुकिंग होने पर उपभोक्ताओं को तुरंत सिलिंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है जबकि जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग नहीं हो रही है, उन्हें आगामी दिनों का समय दिया जा रहा है। गैस एजेंसी प्रबंधकों की मानें तो गैस की आपूर्ति पर्याप्त है लेकिन सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही सिलिंडर का वितरण किया जा रहा है। गौरतलब है कि इस्राइल ईरान युद्ध के चलते देशभर में गैस की खरीद के लिए हाहाकार मचा हुआ है। बहरहाल, गैस बुकिंग और खरीद के लिए उपभोक्ता गैस एजेंसियों में पहुंच रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ ऑनलाइन बुकिंग के चलते पिछले तीन दिन से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को खुद गैस एजेंसी का रुख करना पड़ रहा है। एजेंसी प्रबंधन का तर्क है कि वर्तमान में तत्काल बुकिंग नहीं हो रही है। इस वजह से गाड़ियां नहीं भेजी जा रही है।
गैस एजेंसी प्रबंधक राजमल ठाकुर का कहना है कि शर्त के मुताबिक ही उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है। बताया कि प्रबंधन के पास स्टॉक पूरा है। कहा कि एजेंसी में आने वाले उपभोक्ताओं को बुकिंग होने पर ही सिलिंडर दिया जा रहा है।