{"_id":"6965318c788c6853ac01ef9b","slug":"the-2000-strong-population-of-badgran-will-no-longer-have-to-worry-about-crossing-the-drain-chamba-news-c-88-1-ssml1006-171796-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बड़ग्रां की 2,000 आबादी को अब नाला पार करने की नहीं होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बड़ग्रां की 2,000 आबादी को अब नाला पार करने की नहीं होगी परेशानी
Mon, 12 Jan 2026 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन प्लानी नाले पर तैयार हो रहा पुल।संवाद
भरमौर (चंबा)। भरमौर विधानसभा क्षेत्र की बड़ग्रां पंचायत की लगभग 2,000 आबादी को अब पलानी नाले के बीच से गुजरने की परेशानी नहीं होगी। नाले पर सवा चार करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण चल रहा है, जिसे 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य ठेकेदार को लोक निर्माण विभाग ने दिया है।
साफ मौसम में लोग नाले के बीच से जैसे‑तैसे गुजर जाते थे, लेकिन बारिश के मौसम में जलस्तर बढ़ जाने के कारण नाले को पार करना खतरनाक और कठिन हो जाता था। इससे ग्रामीण अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज पाते थे और भरमौर मुख्यालय जाना भी मुश्किल हो जाता था।
अब पुल का निर्माण कार्य 60 फीसदी पूरा हो चुका है। विभाग ने ठेकेदार को निर्देश दिए हैं कि शेष कार्य जल्द पूरा किया जाए। निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग के अधिकारी रोजाना निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण सुनील कुमार, प्रेम सिंह, रवि कुमार, चैन लाल, सुरेंद्र और भाग सिंह ने बताया कि यह पुल बनाने की मांग लंबे समय से थी। पंचायत और विधानसभा के हर चुनाव में यह मुद्दा उठता रहा। पुल बनने से पंचायत के एक दर्जन गांवों के लोगों को सीधे लाभ मिलेगा। पहले जहां लोग पैदल ही सफर करते थे, अब वहां वाहनों से भी आसानी से गुजरना संभव होगा।
लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता वरिंद्र कपूर ने कहा कि पुल का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है और जल्द ही इसे ग्रामीणों को समर्पित किया जाएगा।
विधायक डॉ. जनकराज ने बताया कि उन्होंने पुल बनने का वादा पूरा करने के बाद ही पंचायत में वोट मांगने का निर्णय लिया था। इसलिए पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू से ही उनकी प्राथमिकता रही।