फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ten drivers of the district will drive vehicles abroad

जिले के दस चालक विदेशों में दौड़ाएंगे वाहन

Wed, 23 Mar 2022 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Ten drivers of the district will drive vehicles abroad
चंबा। जिले के दस चालक विदेशों की सड़कों पर सरपट वाहन दौड़ाएंगे। क्षेत्रीय परिवहन विभाग चंबा ने औपचारिकताएं पूरी करने वाले चालकों को अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए हैं। लाइसेंस मिलने से अब ये चालक अपनी आर्थिकी मजबूत करने के लिए विदेशी सरजमीं के लिए रवाना होंगे। इससे पहले विदेशों में रहने या काम के सिलसिले में जाने वाले लोगों को अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए प्रदेश परिवहन कार्यालय शिमला का रुख करना पड़ता था। अब यह सुविधा लोगों को जिले में मिलने लगी है।
विज्ञापन

जिला चंबा के विधानसभा क्षेत्र चंबा, चुराह, डलहौजी, भटियात और भरमौर-पांगी से 347 किलोमीटर का सफर तय कर शिमला पहुंचने के लिए चालकों को अतिरिक्त समय और पैसा बरबाद करना पड़ता है। ऐसे में परिवहन विभाग ने जिलास्तर पर अंतरराष्ट्रीय लाइसेंस बनाने संबंधी वर्ष 2020 में अधिसूचना जारी की थी। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण इस सहूलियत का लाभ लेने से कई लोग वंचित रह गए।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वीजा, विदेश टिकट बुकिंग प्रमाण पत्र, मेडिकल फार्म-1 ए, आधार कार्ड सहित एक हजार 75 रुपये की फीस जमा करवानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि जिले के दस लोगों को अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस विभाग ने जारी किए हैं। लोग ई-परिवहन व्यवस्था के जरिये ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed