फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Telka Vidyalaya to get new building for Rs 5.46 crore

Chamba News: तेलका विद्यालय को 5.46 करोड़ में मिलेगा नया भवन

Wed, 04 Feb 2026 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 04 Feb 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Telka Vidyalaya to get new building for Rs 5.46 crore
तेलका विद्यालय के नव निर्मित हो रहे भवन में लेंटर डालते मजदूर। संवाद
तेलका (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तेलका के नए भवन का बुधवार को लेंटर डाला गया। इससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इससे आगामी समय में विद्यार्थियों को अस्थायी शेड में पढ़ाई करने की मजबूरी से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। इस भवन के निर्माण पर करीब 5.46 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है।
विज्ञापन

भवन का निर्माण दो चरणों (फेज) में किया जाएगा। इसमें पहला फेज लगभग 2.8 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। यह भवन तीन मंजिला बनाया जा रहा है। जिसे लगभग 18 महीनों में तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। भवन के तैयार होने के बाद छात्रों को आधुनिक और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।
विज्ञापन

नए स्कूल भवन में पर्याप्त कक्षा-कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, प्रधानाचार्य कार्यालय, स्टाफ रूम सहित अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए क्षेत्रवासियों ने वर्तमान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि उनके कार्यकाल में बजट स्वीकृति और विभागीय सहयोग मिलने से निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ी। साथ ही क्षेत्र के लोगों ने पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी के योगदान को भी सराहा। उनका कहना है कि आशा कुमारी के प्रयासों से ही इस स्कूल भवन की योजना को मंजूरी मिली थी, जिसका परिणाम आज धरातल पर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed