{"_id":"6a8dbe992e3d25f287060bef","slug":"teachers-will-now-come-to-saluni-college-in-a-dress-code-chamba-news-c-88-1-cmb1003-194417-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अब ड्रेस कोड में सलूणी कॉलेज आएंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अब ड्रेस कोड में सलूणी कॉलेज आएंगे शिक्षक
Wed, 26 Aug 2026 09:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 26 Aug 2026 09:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलूणी (चंबा)। अब सलूणी कॉलेज में शिक्षक ड्रेस कोड के साथ विद्यार्थियों को पढ़ाते हुए नजर आएंगे। राजकीय महाविद्यालय सलूणी प्रशासन ने शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए औपचारिक ड्रेस कोड लागू कर दिया है।
ड्रेस कोड के तहत पुरुष कर्मचारी औपचारिक शर्ट के साथ ट्राउजर या पेंट और उपयुक्त जूते या सैंडल पहन सकेंगे। महिला कर्मचारी साड़ी, औपचारिक सूट, सलवार-कुर्ता या चूड़ीदार-कुर्ता के साथ दुपट्टा पहन सकेंगी। औपचारिक ट्राउजर या पेंट और शर्ट भी मान्य होगी।
यह फैसला हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग के निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार कर्मचारी नियमित ड्यूटी के अलावा आधिकारिक बैठकों, समारोहों और अन्य सरकारी कार्यक्रमों में स्वच्छ, शालीन और औपचारिक वेशभूषा में उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
इसका उद्देश्य संस्थान में अनुशासन, गरिमा और पेशेवर माहौल को बढ़ावा देना है। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि कपड़े स्वच्छ, मर्यादित और सादे और सौम्य रंगों के होने चाहिए। अत्यधिक अनौपचारिक या पार्टी वेशभूषा से बचना होगा।
प्राचार्य डॉ. मोहिंद्र सलारिया ने बताया कि कॉलेज में ड्रेस कोड लागू किया गया है। सभी विभागाध्यक्षों और अनुभाग प्रभारियों को कर्मचारियों को निर्देशों से अवगत करवाने और इनका पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।