फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Investigation intensified after 339 expired kits were found in 12 Anganwadi centres in Pangi Valley.

Chamba News: पांगी घाटी के 12 आंगनबाड़ी केंद्रों में 339 एक्सपायरी किट मिलने के बाद जांच तेज

Sat, 29 Aug 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 29 Aug 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Investigation intensified after 339 expired kits were found in 12 Anganwadi centres in Pangi Valley.
पांगी की आंगनबाड़ी केंद्र में मिलेएक्सपायरी डेट की पो@ाण किट।संवाद
दूरसंचार सुविधा से वंचित 31 आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचाए सुपरवाइजर
विज्ञापन

पोषण किटों पर अलग-अलग निर्माण और एक्सपायरी तिथि मिलने से उठे सवाल
डीसी और जिला कल्याण अधिकारी को भेजी रिपोर्ट, अब कार्रवाई का इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पांगी घाटी के आंगनबाड़ी केंद्रों में मिली एक्सपायरी डेट की पोषण किट का मामला अब और गंभीर होता जा रहा है।
शुक्रवार को 28 केंद्रों के निरीक्षण में सामने आए मामले के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने शनिवार को दूरसंचार सुविधा से वंचित 31 अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों की भी जांच करवाई। विभाग ने इन केंद्रों में सुपरवाइजर भेजकर पोषण किट की उपलब्धता, गुणवत्ता और वैधता की जानकारी जुटाई। जांच के बाद तैयार रिपोर्ट उपायुक्त चंबा और जिला कल्याण अधिकारी को भेज दी गई है।
इससे पहले विभागीय टीम ने 28 आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया था। इनमें 10 केंद्रों में एक्सपायरी डेट की पोषण किट मिलने की बात सामने आई थी। इसके बाद विभाग ने पांगी के अन्य केंद्रों में भी पोषण सामग्री की जांच करवाने का निर्णय लिया। शनिवार को सुपरवाइजरों ने केंद्रों में रखीं किटों पर दर्ज निर्माण और अंतिम उपयोग तिथि की जांच की। साथ ही लाभार्थियों को वितरित की जा रही पोषण सामग्री की स्थिति और निर्धारित मानकों की भी जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

उधर, कार्यवाहक सीडीपीओ एवं तहसील कल्याण अधिकारी राजिंद्र ठाकुर ने बताया कि 12 आंगनबाड़ी केंद्रों में 339 एक्सपायरी पोषण किट मिलने की रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त और जिला कल्याण अधिकारी को भेज दी गई है। मामले में आगामी कार्रवाई उच्च अधिकारियों के स्तर पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एक ही पैकेट पर दो तारीखों ने बढ़ाई उलझन
पांगी में पोषण सामग्री की पैकेजिंग को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। पोषण बार के कुछ पैकेटों पर पुराने निर्माण और एक्सपायरी विवरण के ऊपर नए स्टीकर लगाए गए हैं। मूल पैकेट पर निर्माण तिथि अगस्त 2025 और अंतिम उपयोग तिथि मई 2026 दर्ज है जबकि नए स्टीकर पर निर्माण तिथि मार्च 2026 और अंतिम उपयोग तिथि दिसंबर 2026 अंकित है। पैकेट पर बैच नंबर भी बदलकर पीए 10242 किया गया है। अलग-अलग विवरण वाले पैकेट सामने आने के बाद विभागीय जांच और महत्वपूर्ण हो गई है।

--
1,385 किट में से 339 मिलीं एक्सपायरी
पांगी के 66 आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध पोषण किट की जांच में कुल 1,385 किट में से 339 किट एक्सपायरी पाई गई हैं। इनमें 20 ग्राम की 902 किट में से 212 और 40 ग्राम की 483 किट में से 127 किट की वैधता समाप्त मिली है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed