फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Taxi union roared against RTO in Dalhousie

Chamba News: डलहौजी में आरटीओ के खिलाफ गरजी टैक्सी यूनियन

Thu, 10 Apr 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Taxi union roared against RTO in Dalhousie
लहौजी में आरटीओ चंबा के खिलाफ मोर्चा खोलते स्थानीय टैक्सी ऑपरेटर
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में स्थानीय टैक्सी ऑपरेटरों ने आरटीओ चंबा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। डलहौजी पहुंचे आरटीओ के खिलाफ टैक्सी ऑपरेटरों ने जमकर नारेबाजी की। डलहौजी-बनीखेत मार्ग पर आरटीओ चंबा की ओर से स्थानीय टैक्सियों के बुधवार शाम को चालान काटने के बाद मामले ने तूल पकड़ा। इसको लेकर स्थानीय टैक्सी ऑपरेटरों में भारी रोष है। टैक्सी ऑपरेटरों ने बुधवार शाम से देर रात तक डलहौजी थाना में परिसर में हंगामा करते हुए आरटीओ चंबा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी डलहौजी ने दोनों पक्षों को बिठाकर मामले को शांत करने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार टैक्सी चालकों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग कम दरों में स्कूटी किराये पर देकर उनकी रोजी-रोटी पर डाका डाल रहे हैं। साथ ही स्कूटी परमिट में नियमों को अनदेखा और अनियमितताओं की शिकायत भी आरटीओ से की गई। डलहौजी टैक्सी ऑपरेटरों के प्रतिनिधि तिलक शर्मा, दीपक और विक्की ने कहा कि क्षेत्र में कुछ लोगों को दोपहिया वाहन किराये पर देने के परमिट जो जारी किए हैं, उनमें कई लोगों को बिना औपचारिकताएं पूरी किए ही गलत ढंग से परमिट जारी कर दिए गए हैं। इसकी उचित जांच कर परमिट रद्द किए जाएं। साथ ही डलहौजी-खजियार मार्ग पर अवैध रूप से बड़ी निजी बसों को जाने की अनुमति को वापस लिया जाए। इसके अलावा क्षेत्र में निजी वाहनों में सवारियां ढोने वाले वाहन मालिकों पर भी कार्रवाई की जाए। टैक्सी यूनियन ने बाहरी राज्यों से बड़ी गाड़ियों के खज्जियार आने पर भी आपत्ति जताई, जो उच्च न्यायालय के आदेशों के विरुद्ध है।
विज्ञापन

आरटीओ चंबा राम प्रकाश का कहना है कि मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाई जाएगी और 15 दिन में जांच पूरी की जाएगी। इस दौरान रेंट स्कूटी बंद रहेगी और विस्तृत रिपोर्ट शिमला उच्च अधिकारियों को भेजकर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने टैक्सी ऑपरेटरों को 15 दिन के भीतर मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed