Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Taps outside homes, yet a water crisis in 17 villages

Chamba News: घरों के बाहर नल, फिर भी 17 गांवों में पानी का संकट

Sat, 28 Nov 2026 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 28 Nov 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
Taps outside homes, yet a water crisis in 17 villages
संघणी पंचायत में 16 लाख की पेयजल योजना चार माह से अधूरी, एक से दो किलोमीटर दूर नालों से पानी ढो रहे ग्रामीण
विज्ञापन

1200 लोगों को आपूर्ति के लिए पुरानी पाइपलाइन बदलने का काम शुरू हुआ था, आधे से अधिक गांवों में ही बिछी नई लाइन

सुभाष कुमार अग्निहोत्री
चंबा। घर के बाहर पानी का नल लगा है, लेकिन उससे पानी नहीं आता। प्यास बुझाने के लिए महिलाओं को सिर पर खाली बर्तन उठाकर एक से दो किलोमीटर दूर प्राकृतिक जलस्रोतों तक जाना पड़ रहा है।
भेड़ई नाले और पथवाल नाले से पानी ढोना संघणी पंचायत के 17 गांवों के लोगों की मजबूरी बन गया है। पेयजल संकट दूर करने के लिए शुरू की गई योजना अधूरी रहने से करीब 1200 ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

बैकवर्ड सब प्लान के तहत 15 फरवरी 2026 को करीब 16 लाख रुपये की लागत से पुरानी पेयजल लाइन बदलने का काम शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को नियमित पेयजल सुविधा देना था। विभाग ने टेंडर आवंटित कर ठेकेदार को 31 दिसंबर तक काम पूरा करने के निर्देश दिए थे। ठेकेदार ने आधे से अधिक गांवों में पुरानी पाइपलाइन हटाकर नई लाइन बिछा दी और कई स्थानों पर नल भी लगा दिए, लेकिन पूरी योजना अब तक सिरे नहीं चढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले चार माह से काम अधर में है। ठेकेदार ने पंचायत प्रतिनिधियों को भुगतान नहीं होने की बात कही है, जबकि विभागीय अधिकारियों के अनुसार मजदूरों के काम छोड़कर चले जाने से कार्य रुका है। दोनों पक्षों के अलग-अलग तर्कों के बीच ग्रामीणों को पेयजल सुविधा नहीं मिल पा रही है। पंचायत प्रधान सुलेमान ने बताया कि ठेकेदार ने पेयजल लाइन का काम अधूरा छोड़ दिया है। उससे बात करने पर उसने भुगतान नहीं होने की बात कही है।

जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता इंजीनियर देवेंद्र राणा ने बताया कि बैकवर्ड सब प्लान के तहत 16 लाख रुपये से पुरानी पाइपलाइन बदली जानी है। ठेकेदार को जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि उसने काम शुरू नहीं किया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed