फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Swings will be installed in Chaugan-three, commercial activities will be done in one.

Chamba News: चौगान-तीन में लगेंगे झूले, एक में होंगी व्यापारिक गतिविधियां

Wed, 17 Jul 2024 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 17 Jul 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
Swings will be installed in Chaugan-three, commercial activities will be done in one.
चंबा में मिंजर मेले की तैयारियों को चलते चौगान नंबर तीन में झूले लगाते कारिगर।संवाद
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। एक तरफ चौगान नंबर तीन में झूले स्थापित करने का कार्य शुरू हो गया है, दूसरी तरफ चौगान नंबर एक में व्यापारिक गतिविधियों के लिए पंडाल के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला इस बार 28 जुलाई से चार अगस्त तक मनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने चारों चौगान नीलाम कर दिए हैं। इस राशि से मेले में मनोरंजन और अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ऐतिहासिक चौगान में जहां कला केंद्र के समीप मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए स्टेज स्थापित की जाएगी। दूसरी तरफ, मध्य में पंडाल भी स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा स्टेेज की पिछली तरफ दो पंडाल बनाए जाएंगे। मिंजर मेले में चौगान का टेंडर हासिल करने वाले ठेकेदार की ओर से दुकानों का आवंटन किया जाएगा। कारोबारियों को स्टाल किराये पर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि मिंजर मेले के शुभारंभ मौके पर प्रशासन की ओर से राज्यपाल को न्योता दिया जाता है। मेले का समापन मुख्यमंत्री की ओर से किया जाता है। वर्षाें से इसी के तहत मेले का आयोजन जिला प्रशासन की ओर से किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed