{"_id":"6abe8faf20a756eb21024211","slug":"surprise-inspection-at-tisa-market-five-kilograms-of-polythene-seized-chamba-news-c-88-1-cmb1003-198526-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तीसा बाजार में औचक निरीक्षण, पांच किलो पालीथिन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तीसा बाजार में औचक निरीक्षण, पांच किलो पालीथिन जब्त
Thu, 01 Oct 2026 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 01 Oct 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
दुकानों की जांच, फल-सब्जी विक्रेताओं को मूल्य सूची और ढाबा संचालकों को घरेलू गैस न चलाने की हिदायत
डिपो धारकों के साथ बैठक में योजनाओं की समीक्षा, भंजराडू बाजार में नियमों की पालना परखी
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीम ने बुधवार को तीसा के भंजराडू बाजार में अचानक दबिश देकर दुकानों में नियमों की पालना परखी।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कर्ण ठाकुर की अगुवाई में किए गए निरीक्षण के दौरान करीब पांच किलो प्रतिबंधित पालीथिन जब्त किया गया। संबंधित दुकानदार का चालान भी किया गया।
निरीक्षण से पहले विभाग ने तीसा विकास खंड के सभी डिपो धारकों के साथ बैठक की। इसमें सरकारी योजनाओं की प्रगति और डिपो संचालन से जुड़े विषयों की समीक्षा की गई। विभाग ने डिपो धारकों को उपभोक्ताओं तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद टीम ने भंजराडू बाजार में फल, सब्जी, किराना समेत अन्य दुकानों की जांच की। इस दौरान प्रतिबंधित पालीथिन के इस्तेमाल की पड़ताल की गई। करीब पांच किलो पालीथिन मिलने पर उसे मौके पर ही जब्त कर संबंधित दुकानदार के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। विभाग ने दुकानदारों को भविष्य में पालीथिन का इस्तेमाल न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
फल और सब्जी विक्रेताओं को दुकानों में स्पष्ट रूप से मूल्य सूची लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि ग्राहकों को वस्तुओं के दाम की जानकारी आसानी से मिल सके। वहीं होटल और ढाबा संचालकों को घरेलू गैस सिलिंडर का व्यावसायिक इस्तेमाल नहीं करने के सख्त निर्देश दिए गए।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कर्ण ठाकुर ने बताया कि डिपो धारकों के साथ बैठक के बाद भंजराडू बाजार का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि नियमों की पालना को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
--