फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Surangani fair will be held from September 5 to 7

Chamba News: पांच से सात सितंबर तक होगा सुरंगानी मेला

Wed, 23 Aug 2023 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Surangani fair will be held from September 5 to 7
सुरंगानी (चंबा)। ऐतिहासिक छिंज मेला सुरंगानी पांच से सात सितंबर तक मनाया जाएगा। यह जानकारी छिंज मेला कमेटी के अध्यक्ष आरिफ शेख ने दी। छिंज मेला समिति की दूसरी बैठक का आयोजन समिति अध्यक्ष आरिफ शेख की अध्यक्षता में हुआ। इसमें छिंज मेले के लिए चल रही तैयारियों पर चर्चा की गई। मेले में जहां दंगल प्रतियोगिताएं होंगी वहीं, रात के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। मेले को दूसरी मिंजर मेले के नाम से भी जाना जाता है। व्यापारिक दृष्टि से भी यह मेला काफी विख्यात है। इसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, यूपी और स्थानीय व्यापारी भी कारोबार करने के लिए पहुंचते हैं। मेला ग्राउंड सुरंगानी में दुकानों का अस्थायी निर्माण कार्य प्रगति पर है। लगभग 70 प्रतिशत दुकानें तैयार हो चुकी हैं। एक सितंबर से दुकानों का आवंटन आरंभ हो जाएगी। नए-पुराने दुकानदारों को अपनी सुविधानुसार दुकानें आवंटित की जाएंगी। इसके लिए वे मेला ग्राउंड के आवंटन प्रभारी जयदियाल से संपर्क कर सकते हैं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि खेलकूद गतिविधियां पांच सितंबर से आरंभ होंगी। प्रतियोगिताओं में भाग लेने की इच्छुक टीमें चार सितंबर तक अपनी-अपनी टीमों की एंट्री खेल प्रभारी पृथ्वीराज और अनिल कुमार से संपर्क कर करवा सकते हैं। बैठक में महासचिव पवन कुमार वर्मा, सहसचिव सोहन लाल, वित्त सचिव होशियार सिंह कपूर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, पूर्व प्रधान जयदियाल, पूर्व प्रधान परविंद्र कुमार, बुद्धि सिंह, लोकेंद्र, व्यास देव, खैखों राम, रविंद्र कुमार, मंजीर पंचायत प्रधान सुरजीत कुमार, नर सिंह, तेज सिंह, तरसेम राणा, रमेश वर्मा, अनिल ठाकुर, राजेश कुमार और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed