फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Supply of food, gas and milk stopped

Chamba News: खाद्य पदार्थ, गैस और दूध की सप्लाई ठप

Tue, 26 Aug 2025 09:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 26 Aug 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
Supply of food, gas and milk stopped
चंबा। जिले में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन से सप्लाई व्यवस्था चरमरा गई है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति रुकने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। खाद्य पदार्थ और एलपीजी सिलिंडरों की कमी गहराने लगी है। वहीं, तीन दिन से दूध की सप्लाई पूरी तरह बंद है। स्थानीय निवासी आरिफ मलिक, व्यापार मंडल चंबा के प्रधान वीरेंद्र महाजन, कपिल शर्मा और सुभाषानंद ने बताया कि लोग परेशान हैंं और भविष्य की चिंता सता रही है। सड़कें बंद होने के कारण बाहरी इलाकों से सामान की खेप नहीं पहुंच पा रही। इससे स्थानीय बाजारों में आटा, दाल, तेल और सब्जियों की कमी होने लगी है। कई दुकानदारों ने बताया कि अगर हालात ऐसे ही बने रहे तो अगले दो-तीन दिन में जरूरी सामान खत्म हो जाएगा। एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान हैं। ग्रामीण इलाकों में लोग लकड़ी से चूल्हे जलाने को मजबूर हो रहे हैं। शहर में भी कई उपभोक्ता रसोई गैस खत्म होने की शिकायत कर रहे हैं। तीन दिन से दूध की खेप न पहुंचने से हालात और बिगड़ गए हैं। शहर और गांवों में दूध की दुकानें खाली पड़ी हैं। छोटे बच्चों वाले परिवार सबसे ज्यादा परेशान हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दूध, खाद्य पदार्थ और सिलिंडर जैसी जरूरी चीजों की आपूर्ति प्राथमिकता पर शुरू की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि आपदा जैसी स्थिति में प्रशासन को तुरंत राहत पहुंचानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed