{"_id":"bdc0c9e20db5ea4150b578f1db764350","slug":"sundla-fire-incident-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निकांड की आंच पंचायत नुमाइंदों तक पहुंची, तीन प्रतिनिधियों पर के स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निकांड की आंच पंचायत नुमाइंदों तक पहुंची, तीन प्रतिनिधियों पर के स
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 24 Nov 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
सुंडला में अग्निकांड में आठ खोखे जलने और उनके स्थान पर नई पक्की दुकानों के बनने का मामला राजनीतिक रंग ले गया है।
विज्ञापन
सरकारी भूमि पर बने पुराने खोखे जलने के बाद जब नए खोखों के निर्माण कार्य को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से तहसीलदार सलूणी अजय पराशर मौके पर पहुंचे तो उन्हें वहां मौजूद लोगों का सामना करना पड़ा। इससे सरकारी कार्य में बाधा पहुंची।
इस पर तहसीलदार सलूणी की शिकायत पर स्थानीय पंचायत के तीन पंचायत प्रतिनिधियों सहित अन्य लोगों पर मामला दर्ज करवाया गया है। तहसीलदार ने अपनी शिकायत में बताया कि 23 तारीख को सुबह के ग्यारह बजे जब मौके पर प्रशासन अपना कार्य कर रहा था, तो उक्त लोगों ने एकत्रित होकर सरकारी कार्य को करने में बाधा पहुंचाई।
विज्ञापन
उधर पुलिस ने तहसीलदार के बयान पर आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 353, 457, 147 व 149 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर सिंह ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाना कानून जुर्म है। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। शीघ्र ही चालान बना कर न्यायालय में पेश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन