फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   sundla fire incident

सुंडला में अग्निकांड के बाद तनाव, प्रशासन के खिलाफ लगे नारे

Mon, 23 Nov 2015 07:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Mon, 23 Nov 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
sundla fire incident

 सुंडला में अग्निकांड के बाद तनाव का माहौल बन गया है। खोखो के जलने के बाद ताजा निर्माण की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम के खिलाफ प्रभावितों ने नारेबाजी शुरू कर दी। प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में प्रभावितों ने जोर जोर से सड़क पर सलूणी प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए।

विज्ञापन




 अग्निकांड की घटना के दूसरे सोमवार को जब प्रशासन की ओर से अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर लोगों को सरकारी भूमि पर पक्के निर्माण न करने की हिदायत दी तो माहौल गर्मा गया। लोगों ने अपनी रोजी रोटी की दुहाई देते हुए प्रशासन की कार्रवाई पर रोष प्रकट किया है।
विज्ञापन



 प्रभावितों ने कहा कि वह यहां पर पिछले कई वर्षों से अपना व्यवसाय चलाते आ रहे हैं। घटना से उनकी खोखे जल गए। मौजूदा समय में इनके और इनके परिवारों की रोजी रोटी से कमाई गई आय से चलती है लेकिन प्रशासन एक तरफा कार्रवाई करते हुए अगर लोगों को रोजगार से वंचित कर देगी तो उनके परिवार का पालन पोषण होना मुश्किल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने नियमों की गरिमा का हवाला देकर लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का मन बना लिया है। इस संबंध में प्रभावितों में से किशोरी लाल, मुबारिक अली, बिट्टू, राज सिंह, भगत राम व रमेश सहित अन्य ने बताया कि इस बारे में प्रभावित शीघ्र जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर राहत देने की गुहार लगाएंगे।




 इनसेट...
सुंडला में 50 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
उधर मौके पर पहुंचे तहसीलदार सलूूणी अजय पराशर ने बताया कि सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में 50 लोगों के खिलाफ एफआईआर करवाई गई है। प्रशासन की टीम अवैध कब्जे रोकने के लिए मौके पर गई थी लेकिन ग्रामीणों ने उनके काम में बाधा डाली और सरकारी कर्मचारियों को काम करने से रोका। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस में 50 लोगों के नाम लिखवाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed