{"_id":"17c6cfdbb419ee1afa2a88d7cea077d8","slug":"sultanpur-thefting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में कपड़ों के शो रूम में सेंधमारी, एक लाख का सामान उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में कपड़ों के शो रूम में सेंधमारी, एक लाख का सामान उड़ाया
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 08 Dec 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर में कपड़ों की एक नामी कंपनी में चोरों ने सेंधमारी कर करीब एक लाख रुपये के कपड़े चुरा लिए हैं। मंगलवार को पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलवंत सिंह की अगुवाई में मौके पर जाकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पीड़ित शो रूम संचालक मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात को उनके शो रूम में इस घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
रविवार को छुट्टी की वजह से उन्होंने शो रूम नहीं खोला और उन्हें सोमवार सुबह चोरी के बारे में जानकारी मिली। इस दौरान जब चोरी हुए सामान की जांच की गई तो शो रूम से करीब एक लाख रुपये का सामान गायब पाया गया है। उन्होंने बताया कि शो रूम में कैश नहीं था।
विज्ञापन
उधर, मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलवंत सिंह ने बताया कि चंबा-पठानकोट मार्ग की तरफ से चोरों का शो रूम में घुसने का अंदेशा है। यहां से आईटीआई व दो घरों की छत से होकर चोर एक कार्यालय में घुसे, जहां से उन्होंने कार्यालय की खिड़की में लगी जाली को तोड़ा और उसके बाद शोरूम की खिड़की का शीशा तोड़कर उसमें दाखिल हो गए। इस दौरान जिस कार्यालय के बीच से होकर चोर गुजरे वहां एक चौकीदार भी मौजूद था लेकिन उसे इस बात की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
इनसेट...
सुल्तानपुर में रहस्य बनी चोरी की वारदात
सुल्तानपुर के शो रूम में हुई चोरी रहस्य बन गई है। मामले की जांच में जुटी पुलिस घटना के सिरे नहीं जोड़ पा रही है। शो रूम में सेंध मारी करने के लिए चोरों ने करीब तीन छतें और एक कार्यालय के बीच से गुजरकर एक लाख का सामान चुराया लेकिन वहां मौजूद चौकीदार को घटना के बारे में भनक तक नहीं लगी। पुलिस इस बात पर भी गौर कर रही है। एएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि जल्द ही मामले से पर्दा उठा दिया जाएगा।